फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दलितों ने की डिपो होल्डरों खिलाफ नारेबाजी

दलितों ने की डिपो होल्डरों खिलाफ नारेबाजी

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दलितों ने की डिपो होल्डरों खिलाफ नारेबाजी
डिपो होल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

गेहूं के खुले थैले दिए जाने के खिलाफ दलितों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिले के गांव कणकवाल भंगुआ में दलित परिवारों ने डिपो होल्डरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दलित परिवारों ने डिपो होल्डरों पर गंभीर आरोप भी लगाए।
गांववासी भिंदर सिंह, जगसीर सिंह, काला सिंह और करनैल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा राज्य सरकार की तरफ से गरीब परिवारों के लिए सस्ते भाव की में दिए जाने वाले गेहूं के बंद थैलों में कम राशन निकलने से दलित परिवार के लोगों ने एतराज किया। इस पर डिपो होल्डरों ने गेंहू की सप्लाई देना बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार की तरफ से गरीब लोगों के लिए तीस किलो वाले थैले में गेहूं की सप्लाई की जाती है। डिपो होल्डर थैला खोलकर गेहूं लोगों को बांटते हैं। इससे लोगों में रोष है। इसके अलावा डिपो होल्डर अपनी मनमानी करते हैं। पिछले काफी समय से लाभपात्री राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए मिन्नतें निकाल रहे हैं, किंतु उनके नाम दर्ज नहीं किए जाते।
विज्ञापन

फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने कहा कि कई थैले खुल जाते हैं, जिस कारण गेहूं कम हो जाता है, कइयों में कुछ वजन बढ़ जाता है। ऐसे में लाभपात्री को गेहूं वजन करके दिया जा रहा है। जिस थैले में गेहूं ज्यादा होता है, उसमें से निकाला जाता है। राशन कार्ड पर नाम चढ़ाने की बात पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुनाम दफ्तर आकर अपना सुबूत देकर नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed