{"_id":"5a4671b74f1c1b4e718bbe48","slug":"41514566071-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में पहली बार साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में पहली बार साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव पास
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
संसद में साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव पास
शिरोमणि कमेटी सदस्य बोले, चंदूमाजरा ने निभाई नैतिक जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने संसद भवन में माता गुजरी जी और बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धांजलि भेंट करने का प्रस्ताव लाने पर बेहद प्रशंसनीय कार्य किया है।
इस बारे जारी एक बयान में शिरोमणि कमेटी सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने कहा भारत की संसद में सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह और चारों साहिबजादों व माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि भेंट करने वाला प्रस्ताव पेश करना पूरी मानवता के लिए अच्छा संदेश है। वहीं प्रो. सिंह का ये प्रयास बतौर एक सिख प्रशंसनीय और नैतिक जिम्मेदारी वाला है। पंजोली ने कहा कि जब से संसद अस्तित्व में आई है उस समय से लेकर यह पहली बार हुआ कि किसी सांसद ने गुरु साहिब के परिवार को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव संसद में पेश किया है और सभी हाउस ने सर्व समिति के साथ प्रो. सिंह के इस प्रस्ताव को पूरी शिद्दत से पास किया।