फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुलशन लहोट शहीद भगत सिंह नगर मंडल के प्रधान नियुक्त

गुलशन लहोट शहीद भगत सिंह नगर मंडल के प्रधान नियुक्त

Thu, 28 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
गुलशन लहोट शहीद भगत सिंह नगर मंडल के प्रधान नियुक्त
गुलशन शहीद भगत सिंह नगर मंडल के प्रधान नियुक्त
विज्ञापन

लुधियाना। जिला युवा मोर्चा की वीरवार को हुई विशेष बैठक में मोर्चे का विस्तार किया गया। इस दौरान गुलशन लहोट को शहीद भगत सिंह नगर मंडल और शिवम सबरवाल को फोकल प्वाइंट मंडल का प्रधान चुना गया। यह नियुक्तियां पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा प्रभारी परमिंदर मेहता, मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव दीपक गोयल, तरुण जैन और कुशाग्र कश्यप ने की। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत को निश्चित करने के लिए युवा मोर्चा की राजनीति को अंतिम रूप दिया। भाजपा नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधवा, सीनियर सिटीजन, दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर्ताओं को जो पेंशन बढ़ाकर देने का वादा किया था, उसे पूरा करना तो दूर, बीते कई माह से उनको पेंशन तक नहीं उपलब्ध करवाई गई। भाजपा नेताओं ने सत्तापक्ष कांग्रेस की जन विरोधी नीतियां व वादाखिलाफी के खिलाफ घर-घर संपर्क करने व लोगों को अधिक से अधिक वोट पोलिंग करने के लिए युवाओं को आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed