{"_id":"5963b0f84f1c1be8428b45c2","slug":"41499705592-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान होकर नौजवान पानी की टंकी पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान होकर नौजवान पानी की टंकी पर चढ़ा
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव महादियां का एक दलित नौजवान रणजीत सिंह(30) सोमवार दोपहर को अपने पारिवारिक कलह से दुखी होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। इससे सिविल एवं पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलने पर डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद तहसीलदार रविंदर कुमार बांसल, थाना प्रमुख कंवलजीत सिंह और सहायक थानेदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और नौजवान की परेशानी जानने के लिए गांव वासियों के साथ संपर्क किया। इस दौरान तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने इंसाफ का भरोसा देकर उसे टंकी से नीचे उतारने में कामयाब हो गए।
माता हरविंदर कौर ने पुलिस को रोते हुए बताया कि रणजीत उसका बड़ा बेटा है। छोटा बेटा मंदबुद्धि है। रणजीत की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। जिसकी पत्नी ने उसे बहुत तंग किया हुआ है। मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस उन्हें समझौता करने के बहाने बनाकर बुला लेती है और कोई फैसला सिरे नहीं चढ़ता। उधर, टंकी पर चढ़े रणजीत सिंह ने फोन पर बातचीत दौरान आरोप लगाते हुए बताया गांव का सरपंच घर के पानी की निकासी नहीं होने दे रहा है। वह पत्नी अमनदीप कौर से बेहद परेशान है जिससे उसकी शादी 2015 में मंडी गोबिंदगढ़ में हुई थी। विवाह से कुछ समय बाद उनके घर मंडी गोबिंदगढ़ से एक धनाढ्य व्यक्ति आने लगा जो उसे पसंद नहीं था। विरोध करने पर उसकी पत्नी उससे रूठ कर मायके चली गई और सारे गहने भी साथ ले गई और दहेज की मांग को लेकर एक मामला मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवा दिया। पुलिस ने उनको मंडी गोबिंदगढ़ समझौते के लिए बुलाया किंतु कोई फैसला नहीं किया। उसकी बाइक एक महीने से थाने में खडी है। बेकसूर होते भी पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया।
हसीलदार ने बताया कि वह नौजवान की माता के साथ उनके घर का जायजा लेकर आए हैं। उसके घर के पानी की निकासी के लिए बीडीओ को बोल दिया है। सरकारी स्कीमों में से पीड़ित को कुछ राहत दी जाएगी। डीएसपी थिंद ने कहा कि रणजीत सिंह के घरेलू झगड़े का केस डीएसपी (एच) के पास विचाराधीन है।