फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   उच्च नमी के नाम पर मंडियों में किसानों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स-हरसिमरत कौर बादल

उच्च नमी के नाम पर मंडियों में किसानों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स-हरसिमरत कौर बादल

Mon, 22 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
उच्च नमी के नाम पर मंडियों में किसानों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स-हरसिमरत कौर बादल
नमी के नाम पर किसानों से वसूली: हरसिमरत
विज्ञापन

मंडियों का दौरा कर कहा- नमी मापक यंत्रों से छेड़छाड़ की गई
भ्रष्ट अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को कहा कि नमी मापक यंत्रों से छेड़छाड़ कर ज्यादा नमी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही उन्होंने अन्नदाता के खिलाफ ‘जबरन वसूली रैकेट’ में भागीदार बनने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार की सख्त निंदा की। मंडियों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन से मांग की।
उन्होने नमी मापक यंत्र की जांच की, जिससे साबित हुआ कि यंत्रों से छेड़छाड़ की गई थी। खाली भी 5 प्रतिशत नमी दिखाने वाली मशीन ने साबित किया कि अधिकारियों ने किसानों को बेवकूफ बनाने के लिए ज्यादा नमी का डर खड़ा किया है। दूसरी मशीनों के साथ भी इसी तरह छेड़छाड़ की गई थी। इसके बाद उन्होंने गेहूं खरीद के साथ जुड़े अधिकारियों तथा डिप्टी कमिश्नर से भी बातचीत कर यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि ज्यादा नमी के नाम पर किसानों को मंडियों में परेशान न किया जाए। उन्होंने किसानों को भी सतर्क रहने और जानबूझकर खराब की इन मशीनों के डरावे में न आने के लिए कहा, जिन्हें उनसे धन उगाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि अनाज मंडियों में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार ने इसी लिए पैर पसार लिए हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग चुके है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को गिरदावरी के नाम पर ठगा गया और हाल ही में हुई बेमौसम की बारिश, आंधी से गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान को माल अधिकारियों ने बहुत कम करके दिखाया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को आलस त्यागकर प्रशासनिक कार्यों की तरफ ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। बादल ने कहा कि उन सभी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने चाहिए, जो मंडियों में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं और किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात कि मुख्यमंत्री किसानों की परेशानियों से बिल्कूल ही बेपरवाह होकर बैठे है। किसानों के पास जाकर उनकी समस्याएं दूर करने की जगह चंडीगढ़ में बैठे बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed