फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने उम्मीदवार के पति को दी चुनाव से नाम वापिस लेने की धमकियां

कंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने उम्मीदवार के पति को दी चुनाव से नाम वापिस लेने की धमकियां

Fri, 28 Dec 2018 11:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने उम्मीदवार के पति को दी चुनाव से नाम वापिस लेने की धमकियां
पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने उम्मीदवार के पति को दी चुनाव से नाम वापस लेने की धमकियां
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल से मुलाकात कर मामला सुलझाने को कहा
कमलजीत कड़वल बोले-इंस्पेक्टर की आवाज निकाल कर बदनाम करने की है साजिश
एसएचओ ने कहा मैंने नहीं किया किसी को फोन, जानबूझ कर लिया जा रहा है नाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंचायत चुनाव में सरपंच की उम्मीदवारी पर चुनाव लड़ रही महिला उम्मीदवार के पति को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने नाम वापस लेने की धमकियां दी और उसे चुनाव न लड़ने की हिदायत दी। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर ने उसे कांग्रेस नेता के साथ मिलकर मामला हल करने के लिए कहा। जब महिला उम्मीदवार के पति ने चुनाव से पीछे न हटने की बात की तो उसे देख लेने की धमकियां दी गई। न्यू गुरु तेग बहादुर नगर से सरपंच की दावेदारी के लिए चुनाव लड़ रही इंदू ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस कमिश्नर के न मिलने पर उन्होंने शिकायत डीसीपी अश्वनी कपूर को दी। डीसीपी ने मामले की जांच के लिए एडीसीपी सुरिंदल लांबा को जांच सौंपी है।
पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत में इंदू ने बताया कि वह सरपंच की पोस्ट पर चुनाव लड़ रही है और उसका चुनाव चिह्न कैमरा है। उसके विपक्षी उम्मदीवार किसी न किसी तरह से उन्हें पीछे हटने के लिए दबाव बना रहा था। जब वह नहीं माने तो कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल, थाना डेहलों के एसएचओ प्रेम सिंह और विपक्षी उम्मीदवार ने उनके पति को धमकियां देनी शुरु कर दी। शुक्रवार की सुबह इंदू के पति रवि के फोन पर थाना डेहलों के एसएचओ प्रेम सिंह ने फोन किया कि वह यह चुनाव न लड़े और पीछे हट जाए। वह कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल से मुलाकात कर मामला सुलझा ले। नहीं तो सरकार कांग्रेस की है उसे किसी मामले में फंसा दिया जाएगा। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने उसे पीछे हटने के लिए काफी धमकियां दी। जब उसने पीछे न हटने और मोहल्ले वालों का साथ होने की बात की तो प्रेम सिंह ने धमकाया कि वह उसे और उसके मोहल्ले वालों को भगा देगा और वोट नहीं डालने देगा। इंदू के मुताबिक प्रेम सिंह फोन काटना भूल गया और उसने तुरंत दूसरे फोन से कमलजीत सिंह कड़वल को फोन कर कह रहा है कि वह शाम तक उन्हें किसी तरह से बैठा देगा। दोनों में उन पर मामला दर्ज करने की भी बात हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


बदनाम करने की है साजिश : कमलजीत
कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उनकी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ कोई बात नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह की आवाज निकाल कर रवि को फोन किया गया है और उन्हें बदनाम करन े की साजिश रची जा रही है। यह सब विपक्षी पार्टियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो किसी को धमकी दी है और न ही किसी से धमकियां दिलवाई है। यह चुनाव निष्पक्ष हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैने नहीं किया किसी को कोई फोन : इंस्पेक्टर प्रेम सिंह
थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित को कोई फोन नहीं किया। यह जानबूझ कर उन्हें बदनाम करने की साजिश है। वह किसी को क्यों फोन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी तरह से बदनाम किया जा रहा है उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी।
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया है। उन्होंने इंदू को आश्वासन दिया है कि वह निडर होकर चुनाव लड़े। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह द्वारा उन्हें फोन पर धमकियां देने के मामले में उन्होंने कहा कि अभी उनके पास कोई रिकार्डिंग नहीं आई है। जांच की जाएगी और उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed