फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कैलिफोर्निया इग्लस ने दिल्ली टाइगर्स को दी मात

कैलिफोर्निया इग्लस ने दिल्ली टाइगर्स को दी मात

Sat, 27 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया इग्लस ने दिल्ली टाइगर्स को दी मात
कैलिफोर्निया ईग्लस ने दिल्ली टाइगर्स को दी मात
विज्ञापन

सिंह वारियर्स ने ब्लैक पैंथर को करीबी अंतर से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पीएयू के प्रिथिपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट के नीचे हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर ग्लोबल कबड्डी लीग शनिवार को पहला मुकाबला कैलिफोर्निया इग्लस और दिल्ली टाइगर्स के बीच खेला गया। इन टीमों में मुकाबला बहुत ही रोमांचक व कांटे का रहा। मुकाबलों में दिल्ली टाइगर्स की टीम ने दोबारा से वापसी कर रेंकिंग हासिल की है
पहला मुकाबला कैलिफोर्निया ईग्लस और दिल्ली टाइगर्स के बीच और दूसरा मुकाबला ब्लैक पैंथर और सिंह वारियर्स की बीच खेला गया। किैलिफोर्निया की टीम 53-47 के अंतर से और सिंह वारियर्स की टीम 56-51 के करीबी अंतर से विजेता रही। कैलिफोर्निया की टीम ने पहले टॉस जीतकर रेड करने का फैसला किया। रोडर नवजोत शंकर ने पहले रेड कर एक प्वाइंट हासिल किया। वहीं दिल्ली टाइगर्स की टीम के सुक्खा माला ने भी रेड कर एक प्वाइंट हासिल किया। इसी तरह पहली तीन रेड कर मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

पहले राउंड में ही दिल्ली टाइगर्स की टीम ने वापसी करते हुए बराबरी पर प्वाइंट लाकर खड़े कर दिए। परंतु कैलिफोर्निया के फुर्तिले खिलाड़ियों ने दिल्ली टाइगर्स को बराबर आने का मौका नहीं किया। दूसरे राउंड में कैलिफोर्निया ईग्लस 26-23 से, तीसरे राउंड में कैलिफोर्निया 40-34 से आगे रही। दिल्ली टाइगर्स ने बराबरी करते हुए जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की परंतु नाकाम रही और कैलिफोर्निया इग्लस 53-47 से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकाबला ब्लैक पैंथर और सिंह वारियर्स के बीच करवाया खेला गया। शुरआत में ही ब्लैक पैंथर की टीम ने अपनी बढ़त को बनाए रखा और सिंह वारियर्स पीछे रही। परंतु दूसरे राउंड में सिंह वारियर्स की टीम ने दांव पेच का इस्तेमाल करते हुए एक समय में वापसी करने की कोशिश की। परंतु ब्लैक पैंथर की टीम दोबारा 37-35 से आगे रही। वहीं तीसरे राउंड में ब्लैक पैंथर 42-38 से आगे रही। अंतिम राउंड में सिंह वारियर्स ने समय को संभालते हुए आगे बढने का प्रयास किया और सफल भी हुए। जिससे एक बार सिंह वारियर्स ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 56-51 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं सिंह वारियर्स की टीम का एक खिलाड़ी चोटिल भी हुआ, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed