फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सिलेंडर ब्लास्ट हादसा

सिलेंडर ब्लास्ट हादसा

Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट हादसा
मंत्री, सांसद ने सिलेंडर ब्लास्ट के घायलों का हाल जाना
विज्ञापन

सरकार की तरफ से परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया, होगी मजिस्ट्रेट जांच
घटना वाले घर की मरम्मत नगर निगम की तरफ से कराने का एलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू शुक्रवार को सिविल अस्पताल और सीएमसी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का हाल जानने के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की। दोनों नेताओं ने घायलों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और अच्छे इलाज की बात कहीं। दोनों नेताओं ने घायलों का डॉक्टरों की टीम से बातचीत की और उनके आगे के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली।
दोनों नेताओं ने पारिवारिक सदस्यों से कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार घायलों को बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में भी ले जाने से हिचकिचाएगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों पर अस्पताल की तरफ से बाकायदा माहिर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है और सेहत सुधार की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां घायलों का इलाज सरकार की तरफ से करवाया जा रहा है। घटना में पूरी तरह से टूट चुके अशोक कुमार के घर की नगर निगम तरफ से मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस हादसे में मरने वाले लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा और घायलों का इलाज फ्री करने का ऐलान किया है और साथ ही इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के भी आदेश जारी किए है। अगर इसमें कोई व्यक्ति या फिर विभाग दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फैक्टरी का दौरा करने भी पहुंचे आशु और बिट्टू
ब्लास्ट हादसे में घायलों का हाल जानने के बाद कैबिनेट मंत्री आशु और सांसद बिट्टू साथियों के साथ बहादुर के रोड स्थित जेएम होजरी में भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने कहा कि आग लगने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार की तरफ से फायर डायरेक्टोरेट की स्थापना करने के साथ ऐसी घटनाओं पर राहत कार्य ओर भी अच्छा किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक संजय तलवाड़, विधायक कुलदीप सिंह वैद, मेयर बलकार सिंह संधू, डिप्टी मेयर सरबजीत कौर, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, एसडीएम दमनजीत सिंह मान, एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed