{"_id":"5a81c8154f1c1bf07b8b6e81","slug":"31518454805-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत बादल सच्चे है तो बात करने से क्यों भाग रहे-थर्मल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनप्रीत बादल सच्चे है तो बात करने से क्यों भाग रहे-थर्मल कर्मी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनप्रीत बादल सच्चे हैं तो बात करें : थर्मल कर्मी
थर्मल कर्मियों की 19 फरवरी को राज्य स्तर पर होगी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थर्मल प्लांट बठिंडा बंद किए जाने के बाद सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगाए बैठे थर्मल कर्मियों ने सोमवार को हमख्याली जत्थेबंदियों से बैठक के बाद एलान किया कि 19 फरवरी को प्रदेश सरकार के खिलाफ पंजाब स्तर पर रोष रैली कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा पक्का मोर्चा कमेटी के कनवीनर रजिंदर सिंह, अश्वनी कुमार ने कहा कि अगर मनप्रीत बादल सच्चे हैं तो वह उनसे बात करने से क्यों भाग रहे हैं। मोर्चा कमेटी के नेताओं ने कहा कि बठिंडा शहरी विधायक मनप्रीत बादल रोज मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं कि थर्मल कर्मियों को बेरोजगार नहीं किया जाएगा और उनको बठिंडा में ही ऐडजस्ट किया जाएगा। कमेटी नेताओं ने कहा कि अगर मनप्रीत बादल सच्चे हैं तो वह थर्मल कर्मियों से बात करने आएं, लेकिन वो आ नहीं रहे। क्योंकि उनकी बातों में सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक थर्मल कर्मियों को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर 19 फरवरी को होने वाले पंजाब स्तरीय रोष प्रदर्शन में कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की होगी।