फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारत नगर चौक पर लगाया धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारत नगर चौक पर लगाया धरना

Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारत नगर चौक पर लगाया धरना
गिरफ्तारी के लिए चौक पर धरने से लगा जाम
विज्ञापन

हत्या आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर हटे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद ढाबे के बाहर तेजधार हथियार से रिक्शा वाले के बेटे वरिंदर कुमार उर्फ मन्ना की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों और उनके रिश्तेदारों ने भारत नगर चौक में धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। पीड़ित परिवार के धरना लगाने के कारण चारों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। करीब आधे घंटे के बाद एसीपी पश्चिम और थाना प्रभारी के आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर चले गए।
मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे वरिंदर कुमार के परिजनों के साथ इलाका निवासी और उनके रिश्तेदार प्रदर्शन करते हुए भारत नगर चौक के पास पहुंचे। उन्होंने चौक के बीचों बीच जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरु कर दिया। लोगों ने वहां से किसी को भी निकलने नहीं दिया। इससे सभी तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ समय बाद एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि मंदीप सिंह को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में नामजद सचिन, साजन और शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया है और एएसआई राज कुमार का बेटा पैगी अभी फरार है. जिसकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नए साल के जश्न के बाद वरिंदर अपने दोस्त दीपक के साथ सामान लेने के लिए चला गया था। वरिंदर अंदर ढाबे में सामान लेने के लिए चला गया, जबकि दीपक बाहर खड़ा था। दीपक ने वरिंदर को आवाज लगाई तो वहां खड़े आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई। आरोपियों ने दीपक को पीटना शुरू कर दिया। दीपक तो किसी तरह से बच कर निकल गया। वरिंदर आरोपियों के हाथ आ गया। इसके आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed