फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हमें अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे...

हमें अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे...

Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमें अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे...
हमें अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे...
विज्ञापन

श्रद्धा भावना से संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़
श्री कृष्णा मंदिर में गीता जयंती के उपलक्षय श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ के आखरी दिन विशेष तौर से अलाहबाद से आचार्य स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज, खन्ना से स्वामी सचिदानंद जी महाराज तथा गायत्री आश्रम से स्वामी विमल विकास ने भी हिस्सा लिया और गीता से ज्ञान भी बांटा। इस अवसर पर स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने गीता का ज्ञान देते हुए 18वें अध्याय पर कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से पूछा अब कोई शंका तो नहीं तो अर्जुन ने कहा की मेरे मन मे अब कोई शंका नहीं रही आप जैसा कहोगे, मैं वैसा ही करूंगा, अब मैं युद्ध के लिए तैयार हूं, अब संसार मे कोई रिश्ता नहीं मेरे लिए, ये संसार अब मेरे लिए एक समान है, इसमें कोई अपना पराया नहीं, जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु निश्चत है। जिस प्रकार इंसान वस्त्र बदलता है उसी प्रकार इंसान अपने शरीर को त्याग कर दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाता है।
इस ज्ञान यज्ञ में गीता जयंती उत्सव पर श्री राधा अष्टमी संकीर्तन मंडल द्वारा सुंदर भजनों से भगवान की महिमा का गुणगान किया गया। भजन गायका आशु सतीजा के भजन हमें अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे...पर भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। ज्ञान यज्ञ के विराम पर चेयरमैन प्रकाश चंद गर्ग व प्रधान डा. मनमोहन कौशल ने आए सभी संतो व श्रोताओं का धन्यवाद किया व सभी मेहमानों को सम्मान चिन्ह व गीता पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर कौंसिल अध्यक्षा पूनम जिंदल, के के जिंदल, वेद प्रकाश सद्दी, मोतीराम सेतिया, जे पी गोयल, दविंदर पराशर, देवी दयाल पराशर, नरिंदर भाटिया, पीआरओ संजय गर्ग, आर पी शारदा, संदीप गोयल, विवेक सिंगला, हरि प्रकाश गोयल, पवन कुमार, विकास वालिया, कस्तूरी लाल कौशल, बहादुर बस्सी, कृष्ण पाठक, प्रकाश गोयल, सुभाष जिंदल समेत भारी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी04: श्री कृष्णा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर मंच पर बिराजमान स्वामी अशोकानंद, सच्चिदानंद, नित्यानंद जी महाराज। भजन पेश करतीं आशु सतीजा व मौजूद संगत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed