{"_id":"5a15aa704f1c1b59678bd7d8","slug":"31511369328-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान-हिसाब क्विज मुकाबलों में केशव व तरुण प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान-हिसाब क्विज मुकाबलों में केशव व तरुण प्रथम
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान-हिसाब क्विज में केशव और तरुण प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
गांव संगतपुरा सोढ़िया के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक सरहिंद-2 में विज्ञान, हिसाब विषय पर क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 9 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल सरबजीत सिंह ने किया।
मुकाबलों में मंडी गोबिंदगढ़ केशव शर्मा और तरुण गोयल ने पहला स्थान हासिल किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनारथल कलां की नीलम और सुनीता ने दूसरा स्थान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगतपुरा सोढियां की जसप्रीत कौर और सुरिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें क्रमवार हजार, आठ और पांच सौ रुपये के नकद इनाम दिए गए।
इन मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को जिला साइंस सुपरवाइजर हरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इन मुकाबलों से जहां वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी वहीं उनमें मुकाबलों की भावना कायम होगी। मौके पर रमन कुमार, संदीप चोपड़ा, कुलविंदर कौर, कमलजीत कौर, चंचल गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 22जीबीजीपी02: गांव संगतपुरा के सरकारी स्कूल में विजेता विद्यार्थियों को इनाम बाँटते हुए साइंस सुपरवाईजर हरजीत सिंह, व सरबजीत सिंह।