{"_id":"5cb9f669bdec2213f4136d37","slug":"21555691113-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में बनूंगा लुधियानवियों की आवाज - प्रो.गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में बनूंगा लुधियानवियों की आवाज - प्रो.गिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में बनूंगा लुधियानवियों की आवाज: प्रो.गिल
आप उम्मीदवार प्रो. तेजपाल सिंह गिल ने खोला अपना चुनावी कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आम आदमी पार्टी की तरफ से लुधियाना से उम्मीदवार घोषित किए गए प्रो. तेजपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को फिरोजपुर रोड चुंगी के पास अपना चुनावी कार्यालय खोला। इस दौरान भारी मात्रा में आप समर्थक मौजूद थे। सभी समर्थकों ने आप के उम्मीदवार प्रो. गिल का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनकी जीत को सुनिश्चित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो. तेजपाल सिंह गिल ने कहा कि अगर वह लुधियाना से सांसद बनते है तो संसद में लुधियानवियों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने काफी अच्छे काम किए है। दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रदर्शनी की तर्ज पर लुधियाना में भी ऐसा एग्जीबिशन सेंटर बनवाया जाएगा। लुधियाना स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम की ही है। यहां पर काफी समस्याएं अभी है। जिनमें सीवरेज, पार्किंग और ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है। जिन्हें पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर ही लुधियाना में मोहल्ला क्लीनिक खोल कर सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। बुड्डा दरिया की सफाई को किसी भी सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। वह इसका पक्का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्हें जो तनख्वाह मिलेगी वह सारी की सारी तनख्वाह उन जरूरतमंद लोगों में बांटेंगे जो सेहत सुविधाओं से वांछित हैं। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोग बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने खुद भी पीएचडी की हुई है। इतनी पढ़ाई के बाद भी उन्हें सिर्फ 15 हजार छह सौ रुपये तनख्वाह ही मिलती है। पढ़े लिखे नौजवानों को यहां पैसे कम मिलते हैं पैसे की दौड़ के कारण बेरोजगार युवा विदेशों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्तर को सुधारने की काफी जरूरत है। आईटी इंडस्ट्री डेवलप करने की काफी जरूरत है। वह लुधियानवियों के प्रति जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे।