{"_id":"5cb9f2b7bdec22142a7219d7","slug":"21555690167-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गिरफ्तारी को डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम
मामूली बात को लेकर पड़ोसी को मौत के घाट उतारने का मामला
परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आश्वासन दे खुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर में ताक झांक करने से रोकने पर हुई कहासुनी के बाद विश्वकर्मा नगर इलाके में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर को ताजपुर चौक पर मेन हाइवे जाम कर दिया। थाना डिविजन सात पुलिस की धर्मेंद्र के परिजनों ने एक न सुनी। एसीपी दविंदर कुमार चौधरी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने हाइवे खाली किया।
थाना डिविजन सात की पुलिस ने धर्मेंद्र के भाई राकेश की शिकायत पर पड़ोसी केशव, उसके चचेरे भाई अंकुश रपाणा, केशव की मां किरणा, बहन शिवानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। राकेश ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ मारपीट करने तक आरोपी घर में थे। जब उन्हें धर्मेंद्र के मौत की खबर मिली तो सारा परिवार फरार हो गया। वारदात को चौबीस घंटे बीतने को आ गए हैं। आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। पुलिस टाल मटोल र रही है। इसके विरोध में परिजन जीटी रोड ताजपुर चौक में बैठ गए।
डेढ़ घंटा जाम लगाने के बाद एसीपी ईस्ट दविंदर कुमार वहां पहुंचे तो उन्होंने परिजनों के साथ बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन वहां से गए। उधर, शुक्रवार की सुबह सिविल अस्पताल में धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के बोर्ड ने किया। पैनल में डॉ. गुरविंदर, डॉ. शीतल और डॉ. सीमा चोपड़ा शामिल थी। डाक्टरो ने पोस्टमार्टम के दौरान विसरा जांच के लिए भेज दिया है।