फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आप ने की डीएसपी बरनाला की बदली की मांग

आप ने की डीएसपी बरनाला की बदली की मांग

Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
आप ने की डीएसपी बरनाला की बदली की मांग
आप ने चुनाव आयोग से की बरनाला के डीएसपी की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू को बरनाला सिटी के डीएसपी राजेश छिब्बर की शिकायत कर उनका तुरंत तबादला करने की मांग की है। पार्टी के लीगल सेल के प्रधान जसतेज सिंह अरोड़ा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत में कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर का बरनाला से तुरंत तबादला किया जाए।

शिकायत में लिखा है कि राजेश छिब्बर कांग्रेस के इशारों पर काम कर वोटरों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी छिब्बर फोन पर बरनाला के व्यापारियों व दुकानदारों को कांग्रेस के उम्मीदवार केवल ढिल्लों के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाते हैं। अरोड़ा ने कहा कि डीएसपी राजेश छिब्बर लंबे समय से बरनाला में तैनात है जबकि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए उनका पहले ही तबादला किया जाना चाहिए था। चुनाव आयोग को दी शिकायत में आप नेता अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक डीएसपी राजेश छिब्बर को संगरूर से बाहर बदला जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी कांग्रेसी वर्कर की तरह काम कर रहा है जबकि डीएसपी राजेश छिब्बर ने तमाम आरोपों के बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed