{"_id":"5cb60a78bdec22147057bd0d","slug":"21555434104-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, लुधियाना में 6.6 एमएम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, लुधियाना में 6.6 एमएम बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने ली करवट, लुधियाना में 6.6 एमएम बरसात
अगले चौबीस घंटों में हल्की बरसात का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सोमवार देर रात मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। देर रात चली आंधी से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही 6.6 एमएम बारिश से आम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटे आसमान में बादल छाएं रहेंगे। इसके साथ हल्की बरसात भी हो सकती है। जोकि किसानों के लिए एक चिंता का विषय है। क्योंकि गेहूं् फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। अगर दोबारा तेज आंधी के साथ बरसात हुई तो फसल खराब हो सकती है।
यहां बता दे कि सोमवार रात लगभग 10.30 बजे अचानक धूल भरी आंधी चलना शुरू हुई। इससे पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। आसमान में बादल भी छाए रहे। इसके बाद देर रात को ही आसपास के एरिया में बरसात शुरू हो गई। रात को चली आंधी के कारण फिलहाल फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। अगर दोबारा इसी तरह आंधी चलती है, तो गेहूं की फसल खेतों में बिछ सकती है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है।