फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब रोडवेज वर्कर यूनियन ने की गेट रैली

पंजाब रोडवेज वर्कर यूनियन ने की गेट रैली

Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज वर्कर यूनियन ने की गेट रैली
4 से 6 फरवरी तक पंजाब के बस स्टैंड रहेंगे बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन पंजाब के बुलावे पर पंजाब के सारे डिपो में गेट रैली की गई। इसमें एलान किया गया कि आने वाली 4 से 6 परवरी को पनबस की मुकम्मल हड़ताल करके सभी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। पांच फरवरी को पटियाला, दीनानगर और चंडीगढ़ में रोष रैली करके पंजाब सरकार व ट्रांसपोर्ट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।

लुधियाना बस स्टैंड के बाहर गेट रैली करते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि पंजाब रोडवेड पनबस कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन की जो जायज मांगें हैं वह लंबे समय से अधर में हैं। सरकार व मैनेजमेंट उसे मानने के लिए तैयार नहीं है। लंबे समय से ठेकेदारी सिस्टम के जरिए वर्करों का आर्थिक, मानसिक, शारीरिक शोषण किया जा रहा है। अब यूनियन की ओर से सरकार से आर -पार की लड़ाई का एलान किया गया है। उन्होंने मांग की कि पनबस में काम करते वर्करों को बिना शर्त पंजाब रोडवेज में पक्का किया जाए, सुप्रीम कोर्ट का फैसला बराबर काम बराबर तनख्वाह लागू किया जाए। पनबस के वर्करों पर जो नाजायज कंडीशन लगाई गई है उन्हें रद्द किया जाए व अन्य जो जायज मांगे मैनेजमेंट की ओर से मानी गई है उन्हें तुरंत लागू किया जाए। सरकार अब भी जायज मांगों को नहीं मानती तो आने वाले समय में यूनियन की ओर से अनिश्चित हड़ताल करके मुख्यमंत्री के शहर या ट्रांसपोर्ट मंत्री के शहर में पक्का धरना लगाया जाएगा। मौके पर वाइस प्रधान सतनाम सिंह, प्रधान शमशेर सिंह, जनरल सचिव भगत सिंह, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed