{"_id":"5b9944eb867a557ff566ffd9","slug":"21536771307-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के बोझ तले किसान ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के बोझ तले किसान ने लगाया फंदा
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले किसान ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। गांव कालसां के एक किसान जगजीत सिंह (45) ने कर्ज के बोझ तले दबे होने के कारण फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी लाश आज नहर के पुल के समीप एक पेड़ से लटकती हुई मिली। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने मृतक की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि कर्ज के चलते उनकी सारी जमीन बिक चुकी थी। इसके बावजूद उसके पति के ऊपर बैंकों का करीब चार लाख रुपया कर्ज बाकी था। जिसे चुकाने में असमर्थ होने के कारण वह बेहद परेशान रहते थे। इसकी वजह से तंग आ कर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उधर, गांव कालसां के निवासियों ने सरकार से अपील की कि इस गरीब परिवार को मुआवजा दिया जाए।