{"_id":"5a427c374f1c1b4e718bb702","slug":"21514306615-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी हुए नतस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी हुए नतस्तक
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी हुए नतस्तक
पंगत में बैठकर छका लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
फतहगढ़ साहिब।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल भी पूरे श्रद्धा भाव से साका सरहिंद के महान शहीदों को नतमस्तक होने के लिए श्री फतेहगढ़ साहिब साहिब पहुंचे। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चनराथल के नेतृत्व में जिले की समूह लीडरशिप विशेष तौर पर उपस्थित रही। सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद माता गुजरी लंगर हाल में लंगर ग्रहण किया।
इस दौरान हलका अमलोह के मुख्य सेवक गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना के साथ विशेष बातचीत भी की। सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कुछ भी कहने से इंकार करते रहे। इस दौरान पूर्व विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, हलका बस्सी पठाना के इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु, शरनजीत सिंह चनारथल, सरबजीत सिंह झिंजर, रणजीत सिंह लिबड़ा, कमलजीत सिंह गिल, जत्थेदार करमजीत सिंह भगड़ाना, स्त्री अकाली दल से मनप्रीत कौर हुंदल, जत्थेदार परमजीत सिंह खन्याण, जत्थेदार जरनैल सिंह माजरी और जत्थेदार कुलदीप सिंह मछरायी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:26जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर वापिस लौटते हुए व पंगत में बैठकर लंगर छकते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।