{"_id":"5ccb1e9bbdec220770316047","slug":"201556815515-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडकी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भडकी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्की ड्रॉ के नाम पर वसूली से भड़कीं एलबीएस की छात्राएं
कचहरी चौक पर प्रबंधकों के खिलाफ दो घंटे रोड जाम कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। एलबीएस कॉलेज बरनाला के प्रबंधकों की ओर से कॉलेज की छात्राओं से लक्की ड्रॉ के नाम पर्चियां कटवा फंड एकत्रित करने के मामले में दूसरे दिन भी कार्रवाई न होने से गुस्साईं छात्राओं ने कचहरी चौक पर दो घंटे तक रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया। फाइनल परीक्षा के रोल नंबर देने के बदले ड्रॉ की पर्चियां काटने के मामले में एसडीएम संदीप कुमार बरनाला ने प्रबंधकों से बैठक कर मामले को शांत करवाया और रोल नंबर जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रबंधकों से छात्राओं से वसूली जा रही लक्की ड्रॉ के नाम पर्ची को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है। छात्राओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौक से लेकर प्रबंधकीय परिसर के गेट बाहर रोड पर लंबा जाम लगा गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में सफर कर रहे मुसाफिरों को काम में देरी हो गई। इस अवसर पर छात्रा संदीप, कमलदीप, बेअंत, अंतपाल, जसलीन, रानी, रेशमा ने बताया कि उनके कामर्स की फाइनल परीक्षा कल से शुरू है। सभी छात्राएं अपना रोल नंबर लेने के लिए आई थीं, लेकिन सभी को रोल नंबर देने से पहले शर्त रखी गई कि जो छात्रा कॉलेज के लक्की ड्रा की 50 पर्चियां कटवा कर देगी, उनको ही रोल नंबर दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधकों द्वारा करीब दो माह पहले 120 लड़कियों को पर्चियां दी गई थीं, जिस पर प्रेस, मोबाइल, डिनर सेट, वाशिंग मशीन का इनाम निकाला जाना था। इस बारे में प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा कॉलेज में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए लक्की ड्रा निकाला जाना था, ताकि शहर से फंड इकट्ठा हो सके, जो छात्राओं से इकट्ठा करने के लिए सहयोग मांगा गया था। फंड को लेकर दी कापियों व जिन छात्राओं ने फंड नहीं दिया था, उनसे अब मांगा गया था, ताकि काम शुरू हो सकें। छात्राओं के संघर्ष की सूचना मिलते ही बरनाला के आप के विधायक मीत हेयर छात्राओं के संघर्ष के बीच पहुंचे और उन्होंने छात्राओं की इस मुश्किल के समाधान के लिए एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि छात्राओं से वसूली जा रही लक्की ड्रा के नाम पर्ची को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है व जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को रोल नंबर जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोनों पक्षों की बात सुनकर समाधान कर दिया है।