फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैगंबरे इसलाम की शान के लिए जान भी हाजिर है:शाही इमाम

पैगंबरे इसलाम की शान के लिए जान भी हाजिर है:शाही इमाम

Sat, 02 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पैगंबरे इसलाम की शान के लिए जान भी हाजिर है:शाही इमाम
सच्चा मुसलमान वही हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चले : शाही इमाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिलों से नफरतें निकाल कर आपसी भाईचारे को मजबूत कीजिए, सच्चा मुसलमान वही है, जो हजरत मोहम्मद (स.) साहिब के बताए हुए रास्ते पर चलें। यह विचार शनिवार को जामा मस्जिद में 12 वफात के ऐतिहासिक मौके पर मुसलमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने व्यक्त किए।
शाही इमाम ने कहा कि आज के दिन मुसलमान अपने प्यारे नबी हजरत मुहम्मद (स.) साहिब को याद करते हुए उनकी दी हुई शिक्षाओं के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करने का संकल्प दोहरातेे हैं। शाही इमाम ने कहा कि 14 सौ वर्ष बीत जाने के बाद भी आपकी शिक्षाएं किसी परिवर्तन के बिना मूल्य रूप में मौजूद हैं और मानव जाति के मार्ग दर्शन के लिए आशा की किरण हैं।
विज्ञापन

शाही इमाम ने कहा कि हजरत मोहम्मद (स.) साहिब के दुनिया में आने से पहले लोग बेटियों को जिंदा जमीन में दफन कर दिया करते थे। आप (स.) ने दुनिया में आकर इस जुल्म को रोका और बेटी को अल्लाह की रहमत बताया। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम धर्म आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी ने भी संबोधित किया व मौलाना मुहम्मद इब्राहिम सहित मौलाना मोहतरम, कारी अल्ताफ उर रहमान, गुलाम हसन कैसर व मुख्य सचिव मोहम्मद मुस्तकीम विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed