फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आंगनबाडी मुलाजिम पहुंची गिरफतारी देने

आंगनबाडी मुलाजिम पहुंची गिरफतारी देने

Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाडी मुलाजिम पहुंची गिरफतारी देने
गिरफ्तार आंगनबाड़ी वर्करों के साथ थाने में दुर्व्यवहार
विज्ञापन

- पुलिस के बरताव से गुस्साई वर्करों ने थाने के बाहर आकर चार घंटे जाम रखा हाईवे
- मांगों को लेकर डीसी दफ्तर पर धरने के दौरान की गई थी गिरफ्तारी
- प्री-पाइमरी कक्षाएं प्राइमरी स्कूलों में शुरू करने पर है एतराज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
प्री-पाइमरी कक्षाएं प्राइमरी स्कूलों में शुरू करने के सरकार के फैसले पर एतराज जताते हुए बुधवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 150 की संख्या में गिरफ्तार वर्करों ने आरोप लगाया कि थाना थर्मल में ले जाने के बाद पुलिस मुलाजिमों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बरताव से गुस्साईं आंगनबाड़ी वर्कर पुलिस कस्टडी से निकलकर थाने के बाहर आ गईं और उन्होंने शाम करीब तीन बजे बठिंडा-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया। चार घंटे तब चला चक्काजाम रात करीब सात बजे तब समाप्त हुआ, जब मौके पर पहुंची एसडीएम बठिंडा साक्षी साहनी ने उन्हें मांगों को लेकर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

चार घंटे तक ठप रहा बठिंडा-अमृतसर रूट :
हाईवे पर चक्का जाम करने वाली वर्करों ने उनके साथ थाने में किए गए दुर्व्यवहार की भी एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने उन्हें इस संबंध में भी जांच के तहत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उधर, हाईवे पर चक्काजाम की वजह से बठिंडा और अमृतसर रूट पर चलने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान यात्रियों और वाहन स्वामियों को चार घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


देना तो दूर, रोजगार छीन रही कैप्टन सरकार : चरणजीत
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की जिला इंचार्ज चरणजीत कौर मानसा और प्रकाश कौर सोही ने कहा कि सरकार संगठन बाल विकास सेवाएं स्कीम को बचाने व उनकी रोजी-रोटी की गारंटी दे। पिछले 54 दिनों से आंगनबाड़ी मुलाजिम अपने हक की लड़ाई के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 54 हजार औरतों के रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है। नेताओं ने कहा कि संगठन बाल विकास सेवा स्कीम पिछले 42 वर्षों से काम कर रही है। जो प्रदेश के गरीब दलित बच्चों की सेहत संभाल, पोषण व शिक्षा मुहैया करवा रही है। इस स्कीम के तहत 26833 आंगनबाड़ी केंद्र में 54 हजार के करीब महिलाएं आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के रुप में बहुत ही मामूली से मान भत्ता में काम करती हैं। पंजाब की कैप्टन सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को पक्के करना तो दूर, उनके रोजगार को छीनने की तैयारी कर प्री-नर्सरी कक्षाएं सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शुरू कर दी है। इस कारण आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों का भविष्य खतरे में है। जाम और धरने में परमजीत कौर रामां, सरबजीत मौड़, रणजीत रामसरां, प्रतिभा व संतोष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed