फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पारो देवी की पर्ची काटने पर एसजीपीसी ने लिया कड़ा संज्ञान

पारो देवी की पर्ची काटने पर एसजीपीसी ने लिया कड़ा संज्ञान

Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पारो देवी की पर्ची काटने पर एसजीपीसी ने लिया कड़ा संज्ञान
पारो देवी की पर्ची काटने पर एसजीपीसी ने लिया कड़ा संज्ञान
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बोले-ठेकेदार ने भेजा लिखित माफीनामा, पर्ची के पैसे होंगे वापस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बाहर पारो देवी की सौ रुपये वाली पर्ची काटने का मामला अब एसजीपीसी के पास भी पहुंच चुका है। इस पर एसजीपीसी प्रमुख सचिव डा. रूप सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले में सफाई पेश की है। अमृतसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉ. रूप सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बाहर खाने पीने का सामान बेच रही बच्ची की सौ रुपये की पर्ची तथा प्रकाशित खबर बारे कहा कि इस घटना से साथ शिरोमणी कमेटी और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब का कोई संबंधी नहीं है। जबकि ये एक ठेकेदार की कार्यवाही है। डा. सिंह ने स्पष्ट करते कहा कि गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगतीं दुकानों, फड़ी आदि को हर साल ठेके पर दिया जाता है और वहां समान बेचने वालों को ठेकेदारों की तरफ से ही लगाया जाता है।
जिससे गुरुघर में आती संगत को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल खबर को शरारत भी बताया। डा. रूप सिंह ने कहा कि इस बारे जानकारी मिलते ही कार्यवाही के बाद ठेकेदार ने लिखित माफीनामा भेजा है और आगे से ऐसा ना करन का प्रण भी किया है। इसके साथ ही ठेकेदार ने माफीनामे में लड़की से लिए पैसे वापस करने की बात भी कही है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधों को सुचारु और पारदर्शी ढंग के साथ चलाया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर नतमस्तक होने आती संगतों गुरुद्वारा प्रबंधों बारे किसी भी तरह के शंके को सीधे तौर पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर के साथ बात कर सकतीं हैं। डा. रूप सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति गुरुद्वारा प्रबंधों की सहृदय कार्यशीलता प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी04: एसजीपीसी प्रमुख सचिव डॉ. रूप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed