{"_id":"59455ad24f1c1bf07d8b46a0","slug":"201497717458-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्शप्रीत, अमज्योत और यादविंदर ब्रीक्स 2017 में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्शप्रीत, अमज्योत और यादविंदर ब्रीक्स 2017 में दिखाएंगे दम
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शप्रीत, अमज्योत और यादविंदर ब्रिक्स में दिखाएंगे दम
17 से 21 जून तक चीन में होंगे गेम्स, एलबीए के तीन खिलाड़ी शामिल
अमित कुमार
लुधियाना।
लुधियाना बास्केटबाल अकादमी (एलबीए) के खिलाड़ियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी का दौर जारी है। एलबीए के तन खिलाड़ी फीबा एशिया कप से पहले चीन में होने वाली ब्रिक्स गेम्स 2017 में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इन गेम्स में दी गई परफार्मेंस उन्हें अगस्त में होने वाले फीबा एशिया कप में खेलने में मदद करेगी। 17 से 21 जून तक चीन के गुयांगजू में होने वाली ब्रिक्स गेम्स में एलबीए से ट्रेनिंग लेने वाले अर्शप्रीत सिंह, अमज्योत सिंह और यादविंदर सिंह हिस्सा लेंगे। पंजाब बास्केटबॉल एसोसीएशन के महासचिव और एलबीए के इंचार्ज तेजा सिंह धालीवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
2014 के फीबा एशिया कप ने दिलाई अमज्योत को पहचान
एलबीए से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले अमज्योत ने अपनी अच्छी परफार्मेंस से वर्ल्ड स्तर पर ऊंचा मुकाम पाया है। वह अब एशिया कप 2017 में हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन करेंगे। अमज्योत जापान में आयोजित 3 ऑन 3 फीबा वर्ल्ड टूर में रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड कैटेगरी में सर्वोच्च स्थान पर रहे। 6 फीट 9 इंच के अमज्योत की पहचान 2014 के दौरान फीबा एशिया कप में भारत की तरफ से चीन पर दर्ज की गई ऐतिहासिक जीत के हीरो के रूप में बनी। इससे पहले जापान नेशनल बास्केटबॉल डेवलपमेंट लीग में टोक्यो एक्सीलेंस की तरफ से भी खेले, जहां उन्होंने 35 गेम में 13.7 प्वाइंट सहित 8.1 रिबाउंड किए। हाल ही में उन्होंने फीबा एशिया चैलेंज में ओवरऑल नंबर एक का खिताब पाया। 2006 में पंजाब टीम की तरफ से सब-जूनियर के लिए खेलते हुए नेशनल के लिए शुरुआत की।
फीबा एशिया चैलेंज में भी खेले यादविंदर सिंह
ओनजीसी की तरफ से खेलने वाले यादविंदर अमृतसर से हैं। उन्होंने 2003 से 2007 तक एलबीए में ट्रेनिंग ली। जबकि सीनियर नेशनल में भारतीय रेलवे टीम को भी जिताया। 2010 और 2014 में एशियन गेम्स में भी खेल चुके हैं। 6 फीट 6 इंच के खिलाड़ी यादविंदर इन दिनों इंडिया यूबीए प्रो बास्केटबॉल लीग में हरियाणा गोल्ड की तरफ से खेल रहे हैं। 2016 में तेहरान में फीबा एशिया चैलेंज में भारतीय नेशनल बास्केटबॉल टीम के सदस्य रहे। यादविंदर ने करीब 16 साल की उम्र में बास्केटबॉल खेलना शुरू किया था, तो एलबीए पहुंचे स्वर्गीय डॉ. सुब्रामण्यम से बास्केटबॉल की बारीकियों को सीखा। वह 2003 से भारतीय नेशनल बास्केटबॉल टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
फीबा 3 ऑन 3 वर्ल्ड टूर में भी अर्शप्रीत भुल्लर ने दिखाया जलवा
जालंधर के 21 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह भुल्लर सीनियर इंडिया बास्केटबॉल टीम में शामिल हैं, जिन्होंने साबा जोन क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लिया था। 2014 में कतर में हुई जूनियर एशिया चैंपियनशिप में भी शामिल रहे। वह पंजाब टीम में रहते हुए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में मोस्ट वेल्यूएबल खिलाड़ी का खिताब जीत चुके हैं। अर्शप्रीत 2014 में अंडर-18 फीबा एशियन चैंपियनशिप में खेले, तब से ही उनके कैरियर को और ऊंचाई मिली। फीबा 3 ऑन 3 वर्ल्ड टूर में भी खेल चुके हैं। जो एलबीए से पिछले चार सालों से जुड़े हैं।