फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कार के साथ टक्कर होने के बाद बेकाबू बस पलटी, 23 घायल, एक की मौत

कार के साथ टक्कर होने के बाद बेकाबू बस पलटी, 23 घायल, एक की मौत

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
कार के साथ टक्कर होने के बाद बेकाबू बस पलटी, 23 घायल, एक की मौत
कार से टक्कर के बाद पलटी बेकाबू बस, 23 घायल, एक की मौत
विज्ञापन

घायलों में महिलाओं के साथ साथ दो बच्चे भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अहमदगढ़ से डेहलों होते हुए साहनेवाल जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस और कार के बीच हुई टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर सड़क के बीच पलट गई। हादसे में बस में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाओं के साथ साथ दो बच्चे भी शामिल है। घायलों की पहचान रजनी, उसकी बेटी रीतिका, विनोद, मानसी, हरमिंदर सिंह, हरजिंदर कौर, रेखा, आशा रानी, नेहा, रवीना, साफिया, प्रवीण, सविता, मोहिनी, रीना, गुरविंदर कौर शीला, महबूब और सुशील के रुप में हुई है। मृतक की पहचान गांव चीलों कलां के रहने वाले संतोख सिंह (73) के तौर पर हुई है। थाना डेहलों की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्राइवेट कंपनी की बस वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे अहमगढ़ से होते हुए डेहलों के बाद साहनेवाल जानी थी। डेहलों पार करने के बाद बस जैसे ही खानपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से उसकी मामूली टक्कर हुई। कार आगे निकल गई लेकिन बस बेकाबू होकर पलट गई। लोगों ने काफी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि गलती कार चालक की है। बाकी जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed