फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किशोर शिक्षा संबंधी वर्कशाप का आयोजन

किशोर शिक्षा संबंधी वर्कशाप का आयोजन

Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
किशोर शिक्षा संबंधी वर्कशाप का आयोजन
‘विद्यार्थियों को सही दिशा देना एक कला’
विज्ञापन

किशोर शिक्षा संबंधी वर्कशाप का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायत के तहत व जिला साइंस सुपरवाइजर बलविंदर कौर की अगुवाई में एनएम जैन माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोर शिक्षा संबंधी वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल मुख्य व स्कूल स्तरीय किशोर शिक्षा के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
डीएसएस बलविंदर कौर ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे किशोर उम्र के विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सही दिशा देना एक महत्वपूर्ण कला से कम नहीं है। प्रिंसिपल अनीता गुलाटी ने कहा कि इस उम्र के विद्यार्थियों की समस्याओं के साथ निपटने के लिए प्यार भरा व्यवहार व सही सोच का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है। इस मौके पर रिसोर्स परसन प्रिंसिपल डा. जसविंदर कौर, लेक्चरार चैरी मित्तल, वरिंदर कौर, बलजीत कौर, मनप्रीत कौर आदि ने विद्यार्थियों को इस पर सही दिशा देने के बारे में विभिन्न पहलुओं पर अपने अपने विचार पेश किए।
विज्ञापन

प्रिंसिपल परदीप कुमार ने कहा कि वर्कशाप में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । अपने अपने स्कूलों में दी गई तकनीकों का इस्तेमाल करके किशोर उम्र के विद्यार्थियों की समस्याओं के हल करने चाहिए। इस मौके पर एनएम जैन संस्था के एडिशनल निर्देशक किशन कुमार जोशी ने वर्कशाप में पहुंचे अधिकारियों व अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्य के अलावा मनप्रीत सिंह, महिंदर कुमार, डा. बलविंदर कालिया, बलदेव राज सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed