{"_id":"5bd0a88bbdec2269c10f8d2c","slug":"191540401291-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम जोन सी बिल्डिंग ब्रांच की मुश्किलें और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम जोन सी बिल्डिंग ब्रांच की मुश्किलें और बढ़ी
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल सेक्रेटरी को 18 और अवैध इमारतों की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब के सबसे बड़े नगर निगम लुधियाना के बिल्डिंग ब्रांच मुलाजिमों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को निगम कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने जोन सी में नियमों को ताक पर रखकर बनी 17 बिल्डिंग के मामले में कार्रवाई करते एटीपी सहित तीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर को चार्जशीट और तीन सेवादार को सस्पेंड कर दिया था। बुधवार को सोसायटी फॉर पब्लिक वेलफेयर एंड अवेयरनेस प्रधान एसएस कलसी ने अवैध तरीके से बन रही 18 नई बिल्डिंग की शिकायत निकाय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेज दी है। जोन सी एरिया में अब 35 अवैध इमारतों के बनने का खुलासा हो चुका है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेजी शिकायत में एसएस कलसी ने बताया कि जोन सी एरिया में बिल्डिंग बॉयलाज 2010 के नियमों को ताक पर रखकर बन रही इमारतों को लेकर निगम अफसरों के पास शिकायत की गई है। लेकिन बिल्डिंग ब्रांच अफसर कार्रवाई करने की जगह मामले पर लीपापोत कर रहे हैं।
निगम जोन डी एरिया में बन रही अवैध इमारतें
कौंसिल ऑफ आरटीआई एक्टिविस्ट सेक्रेटरी अरविंद शर्मा ने भी निगम जोन डी एरिया में अवैध तरीके से बन रही 10 बिल्डिंग की शिकायत प्रिंसिपल सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारियों को भेजी है। शिकायकर्ता अरविंद शर्मा ने अनुसार उन्होंने बिल्डिंग निर्माण शुरू होने समय जोन एटीपी को कई बार फोन पर शिकायत दी। कार्रवाई करने की जगह एटीपी यह कहते मामला गोलमोल कर गए कि वह देख रहे है। एक बिल्डिंग को लुधियाना से मिनिस्टर के घर से चंद कदमों की दूरी पर बन रही है। इससे साफ है कि राजनीति से जुड़े लोगों की शह पर धड़ल्ले से अवैध बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है।