{"_id":"5bb24f68867a557fe67e2e5c","slug":"191538412392-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्जुगों की स्टेट पालिसी जल्द लागू होगी-अरुना चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्जुगों की स्टेट पालिसी जल्द लागू होगी-अरुना चौधरी
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों की स्टेट पालिसी जल्द लागू होगी: अरुणा चौधरी
बुर्जगों को रेगुलर पैंशन के लिए रखा 1158 करोड़ 67 लाख बजट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सूबे की सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास और ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा है कि बुजुर्गों की भलाई के लिए स्टेट पालिसी तैयार हो चुकी है और जल्द ही लागू होगी। बाबा बंदा सिंह बहादुर कालेज में राज्यस्तरीय समारोह में पहुंची मंत्री ने बुजुर्ग दिवस की बधाई दी।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार वित्तीय संकट में होने के बावजूद पेंशन स्कीमों अधीन दी जाने वाली 500 की राशि बढ़ाकर 750 की है। प्रदेश के 12 लाख 69 हजार 362 पेंशनरों को हर महीने रेगुलर पेंशन देने के लिए बजट में 1158 करोड़ 67 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सीनियर सिटीजन प्रो, अच्छरू सिंह, राम शरण सूद, नकेश जिंदल, आर.एन. शर्मा, अजीत सिंह, अशोक सूद, एस.पी. करकरा, सुनील रैना को सम्मानित किया गया। के नाम शामिल थे। उन्होंने बाबा हंसा सिंह यादगारी ट्रस्ट की तरफ से हमारे बुर्जुग हमारा सरमाया नामक किताब भी जारी की। विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मांग पर जिले में बुजुर्गों का डे-केयर सेंटर बनाने के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की गई। बुजुर्गों के लिए हेल्प लाईन 7087223325 और 0172 -2608746 भी जारी किया गया। आखिर में विभिन्न पैंशन स्कीमों के 250 लाभपात्रियों को मंजूरी पत्र बांटे। इस मौके भारत विकास परिषद् विवेकानंद मंडी गोबिंदगढ़ के रक्तदान कैंप में 50 लोगों ने रक्तदान भी किया जिन्हें मंत्री अरुना चौधरी ने प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। बुजुर्गों को लगभग 850 फलदार और छायादार पौधे भी बांटे और डा. साहब सिंह द्वारा रचित नाटक अता पता की सफल पेशकारी की गई।
समारोह में बसी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी, विभाग की डायरैक्टर कविता सिंह, डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी अलका मीना, एडीसी जसप्रीत सिंह, सामाजिक सुरक्षा विभाग संयुक्त डायरैक्टर चरनजीत सिंह मान, एस.डी.एम. डा. संजीव, सहायक कमिशनर (जनरल) चरनजीत सिंह, समाजिक सुरक्षा अफसर जोबनदीप कौर, ए.एस.पी. डा. रवजोत ग्रेवाल, तहसीलदार गुरजिंदर सिंह, सीनियर सिटिजन वैलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आर.एन. शर्मा, समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग और गणमान्य लोग मौजूद थे।