{"_id":"5b2fccb64f1c1bca228b74c1","slug":"191529859254-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"254 तालाबों की सफाई करवार रौंपे जाएंगे 2.50 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
254 तालाबों की सफाई करवार रौंपे जाएंगे 2.50 लाख पौधे
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
254 तालाबों की सफाई करवाकर रोपे जाएंगे 2.50 लाख पौधे
मनरेगा कर्मियों को मिलेगा 52 हजार 248 दिनों का रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत जिले के गांवों में पड़ते 254 तालाबों को मनरेगा स्कीम के तहत साफ करवाकर खुदाई करवाई जाएगी। इससे जहां गंदे पानी की निकासी की समस्या हल होगी वहीं बीमारियों से भी बचा जाएगा। डीसी कंवलप्रीत बराड़ ने बताया कि तालाबों की साफ सफाई के बाद बरसाती पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। तालाबों के आसपास को हरा भरा बनाने के लिए नीम, डेक, जामुन जैसे फलदार, फूलदार, छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि गांवों का वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रहे।
इन 254 गांवों में से 61 गांवों में तालाबों की साफ सफाई का काम पूरा हो चुका है। 193 गांवों में काम तेजी से किया जा रहा है। तालाबों की साफ सफाई मनरेगा के तहत होगी। इससे कर्मियों को 52 हजार 248 दिनों का रोजगार हासिल होगा। उन्होंने बताया कि तालाब के आसपास को हरा भरा बनाने के लिए लगभग 2 लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। एडीसी (विकास) जगविंदरजीत सिंह संधू का कहना है कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब तहत मनरेगा कर्मियों को रोजगार हासिल हो सकेगा वहीं गांवों का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।
फोटो कैप्शन:24जीबीजीपी02: फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत तालाबों की सफाई करते मगनरेगा कर्मी।