फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब सरकार की ओर से गांव तुगल-ऐतिआणा पुल के निर्माण को हरी झंडी

पंजाब सरकार की ओर से गांव तुगल-ऐतिआणा पुल के निर्माण को हरी झंडी

Fri, 22 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से गांव तुगल-ऐतिआणा पुल के निर्माण को हरी झंडी
गांव तुगल-ऐतिआणा पुल के निर्माण को हरी झंडी
विज्ञापन

2.71 करोड़ी रुपये की लागत वाले पुल का काम 6 महीने में किया जाएगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा(लुधियाना)। पंजाब सरकार की ओर से सूबे के लोगों को बेहतर बुनियादी सहूलियतें मुहैया कराने के वादे को पूरा करते हुए गांव तुगल से गांव ऐतियाणा जाने वाली सड़क पर पुल बनाने को हरी झंडी दे दी गई है। गौर हो कि करीब 10 सालों से इस पुल के निर्माण कार्य में विभिन्न कारणों से रुकावटे आ रही थी। जिन्हें सेवा मुक्त आईएएस अफसर डॉ. अमर सिंह के विशेष प्रयासों से दूर किया गया है। इस पुल के बनने से इलाके के लोगो की बड़ी मांग पूरी होगी। जानकारी देते हुए डा. अमर सिंह ने बताया कि इस इलाके के लोगों की यह पुल निर्माण कराने की लंबे समय से मांग ती। जिसको मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निजी दिलचसपी लेकर पूरा करवाने के लिए मुख्य सचिव पंजाब को हिदायत की है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले पंजाब बुनियादी ढांचा बोर्ड की ओर से पूरा किया जाना था। परंतु इस बोर्ड के सारे काम बंद होने के कारण पुल को बनाने में ओर देरी लग रही है। परंतु अब पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को विशेष प्रोजेक्टों की श्रेणी में डाल कर पूरा करने का फैसला किया। इस पुल के बनने से इलाके के 10 गांव को सीधे तौर पर तथा अन्य दर्जन गांव को बड़ा फायदा होगा। इस पुल का निर्माण कार्य शुरु करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पहली किश्त 50 हजार रुपये भी जारी कर दी गई है। पंजाब मंडी बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर अमनदीप सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण पर 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार रुपये की लागत आएगी। इस पुल की कुल लंबाई 42.8 मीटर तथा चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है तथा निर्माण का जिम्मा कंट्रैक्टर विशेष कुमार (मोहाली) को दिया गया है। इस पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। जिसको 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed