फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों का सब तहसील कार्यालय के समक्ष धरना

किसानों का सब तहसील कार्यालय के समक्ष धरना

Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
किसानों का सब तहसील कार्यालय के समक्ष धरना
फसल के मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

सब तहसील कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
कहा-फसलों की गिरदावरी के बाद भी नहीं दी गई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
दो साल पहले शेरपुर क्षेत्र के सात गांवों में ओलावृष्टि से धान की फसल बर्बाद हो गई। धान की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की तरफ से सब तहसील शेरपुर के समक्ष धरना लगाया गया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह और उपाध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से समय की सरकारें किसानों और मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में भारी ओलावृष्टि के कारण शेरपुर क्षेत्र के सात गांवों में धान की फसल की बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई थी। बेशक प्रशासन ने खराब हुई फसलों की गिरदावरी की लेकिन अब तक किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला। इससे किसानों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होंने मांग की कि किसानों को जल्द से जल्द खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने शेरपुर के बिजली दफ्तर को कातरों ग्रिड में शिफ्ट किए जाने पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि इसे किसी कीमत पर शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात गांवों के किसानों को सरकार ने बनता मुआवजा जल्द न दिया तो जत्थेबंदी की तरफ से संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। मौके पर हरदयाल सिंह, रणजीत सिंह, निर्मल सिंह, देव सिंह, गुरचरण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो:06एसजीआरपी07: शेरपुर सब तहसील कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed