फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फसल की पैमेंट न मिलने से भड़के किसान, बैंक पर जड़ा ताला

फसल की पैमेंट न मिलने से भड़के किसान, बैंक पर जड़ा ताला

Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
फसल की पैमेंट न मिलने से भड़के किसान, बैंक  पर जड़ा ताला
फसल की पेमेंट न मिलने से भड़के किसान, बैंक पर जड़ा ताला
विज्ञापन

बैंक के बाहर धरना लगाकर किया रोष प्रदर्शन
बैंक के बाहर धरना लगाकर किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिले के गांव चट्ठा ननहेड़ा में बैंक द्वारा किसानों की फसल की पेमेंट न देने से भड़के किसानों ने बैंक पर ताला जड़ दिया और बैंक के बाहर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंक प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बलाक अध्यक्ष रण सिंह चट्ठा ने कहा कि गांव चट्ठा ननहेड़ा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर किसानों को बेची हुई फसल की नगद पेमेंट नहीं दे रहा और प्रति किसान को सिर्फ सप्ताह बाद पचास हजार रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को अपनी बेची फसल की पेमेंट लेने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। कई दिनों से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों का सोमवार को सब्र टूट गया और उन्होंने रोष में आकर बैंक पर ताला लगाकर धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक स्टाफ को बैंक के अंदर ही बंद कर दिया और राज्य व बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता गुरमीत सिंह, महिंदर सिंह, जीवन सिंह, गुरप्यार सिंह, जसविंदर सिंह बावा, गोबिंद सिंह, बलजिंदर सिंह, पाली सिंह, भोला सिंह, हरदयाल सिंह, सतगुर सिंह, हरी सिंह, धन्ना सिंह, रमला सिंह, मिट्ठू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैंक मैनेजर भूषण लाल ने कहा कि पीछे से कैश कम आने की वजह से किसानों को पचास हजार रुपये पैमेंट दी जा रही है किंतु किसान अपनी पूरी पैमेंट मांग रहे हैं। उन्होंन ेकहा कि एक दो दिन बाद कैश की समस्या खत्म हो जाएगी और किसानों को उनकी पेमेंट कर दी जाएगी।
---------------
फोटो:20एसजीआरपी02 संगरूर के गांव चट्ठा ननह़ेड़ा में बैंक के बाहर धरना देते हुए किसान।
----------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed