{"_id":"5a09cbf94f1c1bd1538bcbc8","slug":"191510591481-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भी फिल्म पदमावती का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भी फिल्म पदमावती का विरोध शुरू
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया फिल्म पद्मावती का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम (संगरूर)।
गुजरात व राजस्थान के बाद अब पंजाब से भी फिल्म पद्मावती का विरोध शुरू हो गया है। महिलाओं ने फिल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की है।
महिला अग्रवाल सभा की प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद रेवा छाहडिया ने कहा कि फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र हनन करने की कोशिश की गई है, जिसे देश की नारी शक्ति किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी का चरित्र पूरे विश्व को प्रेरणा देने वाला है। भारत का इतिहास नारियों के गौरव की गाथाओं से भरा पड़ा है। भारतीय नारी ने समाज व देश के लिए अनेकों कुर्बानियां दी हैं। कुछ लोग गौरवमयी इतिहास से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती पर बनाई फिल्म में आपतिजनक दृश्य दिखाए हैं। रानी पद्मावती ने अपने सतित्व की रक्षा के लिए राजपूत घराने की रानियों के साथ जीवित आग में सती होकर देश व नारी शक्ति का गौरव बढ़ाया था। पैसों के लालच में भंसाली ने सतीत्व नारी का चरित्र हनन करने का प्रयास किया है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से मांग की कि फिल्म को पास नहीं किया जाए अन्यथा देश की नारी शक्ति इस फिल्म को किसी भी थियेटर में चलने नहीं देगी।