फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विवादों में घिरे ढींढसा

विवादों में घिरे ढींढसा

Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
विवादों में घिरे ढींढसा
विवादों से घिरे गठबंधन प्रत्याशी ढींढसा
विज्ञापन

बहुचर्चित किरणजीत कौर कांड के आरोपियों के समागम में पहुंचे परमिंदर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लोकसभा हलका संगरूर से अकाली भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा विवादों में घिर गए हैं। वह कस्बा महिलकलां में घटित हुए बहुचर्चित किरणजीत कौर बलात्कार व कत्ल कांड के आरोपियों की ओर से रखे गए समागम में शामिल हुए और अपने लिए लोगों से वोट मांगा। ढींढसा के साथ किरनजीत कौर बलात्कार व कत्ल कांड का मुख्य अरोपी हरप्रीत सिंह चीना था, जोकि इस बहुचर्चित बलात्कार व कत्ल कांड में 14 वर्ष सजा काट कर आया है।
इसके अलावा हलका महिलकलां के हलका इंचार्ज पूर्व विधायक संत बलवीर सिंह घुंनस भी मौजूद थे। इसका सख्त नोटिस लेते हुए इंकलाबी केंद्र पंजाब के प्रधाननारायण दत्त ने कहा कि सियासी नेता हमेशा बलात्कारियों का पक्ष करते है, यही कारण है कि बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 1997 को किरणजीत कौर से बलात्कार कर उसको कत्ल कर दिया गया था, वह गुंडों से जूझती हुई शहीद हो गई थी। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 1997 को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान प्रकाश सिंह बादल पीड़ित परिवार के घर आए थे और भरोसा दिलाकर गए थे कि आज के बाद अकाली दल का कोई भी लीडर आरोपियों से संबंध नही रखेगा, लेकिन परमिंदर ढींढसा फिर उनके समागम में पहुंचे और उनके साथ तस्वीरें सांझी की हैं।
विज्ञापन

शहीद किरणजीत कौर के पिता मास्टर दर्शन सिंह ने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया गया था, क्योंकि आरोपियों को सियासी सरपरस्ती हासिल थी। अब किरणजीत कौर के बलात्कार व कत्ल में 14 वर्ष की सजा काट कर आए हरप्रीत सिंह चीना के समागम में परमिंदर ढींढसा का शामिल होना, उनको मिली सियासी सरपरस्ती की गवाही देता है। इस संबंधी हलका महिलकलां के इंचार्ज पूर्व विधायक संत बलवीर सिंह घुंनस ने कहा कि इस समागम में परमिंदर ढींढसा को वह नहीं लेकर गए, उनका चुनाव है, उनको देखना है किा कहां जाना है और कहां नही जाना, हम तो उनके पीछे पीछे होते हैं। घुंनस विधानसभा हलका महिलकलां के इंचार्ज हैं। परमिंदर ढींढसा का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गयाष हर बार उनके पीए हरजोत सिंह ने फोन उठाया और यह कहकर काट दिया कि वह जनसभाओं में व्यस्त हैं, इसलिए उनसे बात नही हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed