फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जो भी व्यक्ति अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगता है अल्लाह उसे माफ कर देते है : शाही इमाम

जो भी व्यक्ति अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगता है अल्लाह उसे माफ कर देते है : शाही इमाम

Sun, 21 Apr 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
जो भी व्यक्ति अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगता है अल्लाह उसे माफ कर देते है : शाही इमाम
खुदा से गुनाहों की माफी मांगें: शाही इमाम
विज्ञापन

दीनी मरकज जामा मस्जिद में शब-ए-बरात पर धार्मिक समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में शनिवार की रात शब-ए-बरात के पवित्र मौके पर धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने की। समारोह का संचालन गुलाम हसन कैसर ने किया व समारोह की शुरूआत पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत से कारी मुहम्मद मोहतरम ने की, जबकि नातिया कलाम उत्तर प्रदेश से आए शायर वक्कार फराकी ने पढ़ा।
समारोह में नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, मौलाना महबूब आलम, मुफ्ती जमालुद्दीन, मौलाना खालिद, कारी इब्राहिम, मौलाना सुलेमान, शाहनवाज अहमद, बिलाल खान, मुहम्मद साबिर, मुहम्मद गुलाब व शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने शिरकत की। शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि इस रहमतों वाली रात में हर मुसलमान को चाहिए कि वह अपने खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगे, क्योंकि अल्लाह बहुत बड़ा रहम करने वाला है। उन्होंने कहा कि हम सबको अल्लाह के बताए हुए नेक रास्ते पर चलते हुए गरीब लोगों की सहायता करनी चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि हमारी वजह से किसी के दिल को ठेस न पहुंचे। शाही इमाम ने कहा कि अल्लाह सभी इंसानो रब है और प्रत्येक व्यक्ति के लिए अल्लाह की जात 70 मांओं से ज्यादा प्रेम करने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रब कभी नहीं कहता कि उसका बंदा परेशान हो पर इंसान ही अपने गलत कर्मो की वजह से खुद को मुसीबत में डाल लेता है। उन्होंने कहा कि आज की रात जो भी व्यक्ति अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगता है उसे अल्लाह ताआला माफ कर देते है। इस दौरान जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर की रौनक देखने योग्य थी और शहर भर की सभी मस्जिदों की भी रौनक देखते ही बन रही थी। सारी रात मुसलमानों ने मस्जिदों में जाकर इबादत की। जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों के लिए शरबत की छबील व लंगर का विशेष प्रबंध किया गया था। इस पवित्र रात में शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने देश भर में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed