फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राफेल मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेसी मुख्यालय

राफेल मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेसी मुख्यालय

Wed, 19 Dec 2018 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
राफेल मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेसी मुख्यालय
राफेल मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेस मुख्यालय
विज्ञापन

राफेल पर कांग्रेस का झूठ बेनकाब, अब राहुल मांगेंगे माफी
कांग्रेस प्रधान लड्डू लेकर पहुंचे, बोले हमारी जीत की खुशी में करो मुंह मीठा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को क्लीन चिट देने के बाद भाजपाइयों के तेवर तीखे हो गए हैं। बुधवार को प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक की अगुवाई में भाजपाई कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने इससे पहले बैरिकेड लगा पूरे एरिया को सील कर दिया था, इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस और भाजपा नेताओं में धक्कामुक्की भी हुई। राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी अपने हाथ में लड्डू लेकर वहां पहुंचे। गोगी का कहना था कि वह तीन प्रदेशों में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी भाजपाइयों के साथ शेयर करना चाहते है।

भाजपा प्रदेश श्वेत मलिक ने कहा कि राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जमकर गलत बयानबाजी की। अदालत ने सब कुछ साफ कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से राफेल को लेकर फैलाए भ्रम पर माफी मांगनी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी पहले कह चुके थे कि इस मामले में कुछ नहीं निकलेगा। मलिक के अनुसार राफेल पांचवीं जनरेशन का विमान है, कांग्रेस सरकार ने इसकी फाइल को दस साल तक दबा कर रखा। मोदी सरकार ने एक साल में डील फाइनल कर दी। कांग्रेस के पास मोदी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्हें घेरने के लिए चक्रव्यू की रचना कर रहे है। एक फिर से कौरवों की सेना एकत्र होकर रही है। यह जनता सब जानती है कौन चौकीदार है और चोर। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते कहा कि वह खुद जमानत पर चल रहे है, सोनिया गांधी के दामाद भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त है। इस मौके पर मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, तीक्ष्ण सूद, होशियारपुर मेयर शिव सूद सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed