{"_id":"5beef50dbdec226999177e37","slug":"181542386957-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खिलाडिय़ों को भी मिलेगी सरकारी विभाग में नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खिलाडिय़ों को भी मिलेगी सरकारी विभाग में नौकरियां
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खिलाड़ियों को भी मिलेगी सरकारी विभाग में नौकरियां
खेल मंत्री ने हास्टल के लिए डीएसओ को एस्टिमेट बना कर देने के दिए
गुरु नानक स्टेडियम के बास्केटबॉल मैदान में 69वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब के खिलाड़ियों को नौकरियां व कम इनाम राशी मिलने के कारण वह दूसरे राज्यों की ओर से खेलना अधिक पसंद करते हैं। परंतु अब पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब छोड़कर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि पंजाब सरकार ने जहां खिलाड़ियों की इनाम राशी में बढ़ोतरी की है। वहीं खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरियां देने का एलान भी किया है। गुरु नानक स्टेडियम के बास्केटबॉल मैदान में अर्जुन अवार्डी गुरदयाल सिंह की याद में शुरू हुई 69वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दौरान मुख्यातिथि मौजूद रहे हास्टल के लिए डीएसओ को एस्टिमेट बना कर देने के दिए निर्देशकहा कि खेलों में पंजाब स्टेट की पालिसी बेस्ट पालिसी है। जहां खिलाड़ियों की इनाम में राशि में बढ़ौतरी भी की गई है और उन्हें बेहतर इक्यूपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहिया कराया जा रहा है। अब खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरियां भी दी जाएगी। पंजाब के खिलाड़ियों को खेल के प्रति जजबा है। जिसकी बदौलत कई बेहतरीन खिलाड़ी एशिया व कामनवैल्थ गेम्ज में पदक हासिल कर देश का नाम रोशन कर रहे है। जहां बास्केटबाल खिलाड़ियों की बात की जाए तो 40 के करीब बेहतरीन खिलाड़ी लुधियाना की बास्केटबाल अकादमी से तैयार होकर निकले है और एनबीए में भी चार भारतीय खिलाड़ी इसी अकादमी के है। उन्होंने बताया कि नौकरियों के लिए अब खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक सरकारी विभाग में 3 प्रतिशत सीट रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहाली में 500 खिलाड़ियों का एक हास्टल तैयार किया जा रहा है। इसी तरह अब लुधियाना में भी खिलाड़ियों के लिए हास्टल तैयार किया जाएगा। इसके लिए लुधियाना डीएसओ को होस्टल के लिए एस्टिमेट एक हफ्ते तक बनाकर देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लुधियाना बास्केटबॉल एसोसिएशन को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया और इसके साथ ही बास्केटबॉल इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने व एक ओर इंडोर स्टेडियम (बास्केटबॉल मैदान के साथ वाला ओपन मैदान) बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नई खेल पालिसी 2018 तैयार की है जिसमें उन्हें 15 करोड़ की राशि वितरित की गई है। पंजाब में पहली बार पोलसी में सुधार करते हुए ग्रुप इवेंट में इनाम राशी को सब में न बांटते हुए एक एक खिलाड़ी को वह बराबर राशी देना सुनिश्चित किया गया है। आने वाले समय में खिलाड़ियों के कोच के सम्मान के लिए भी कार्यक्रम आयोजित उन्हें सम्मानित किया जाएगा। राणा गुरमीत सोढी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नशे न करने व खेलों में बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेजिडेंट युरिंदर सिंह हेयर, जनरल सचिव तेजा सिंह धालीवाल, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, कांग्रेस के जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी, विधायक कुलदीप सिंह वैद आदि मौजूद रहे। इस दौरान गुरमीत सिंह सोढी ने बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मुकाबले में कुल 21 टीमें भाग ले रही है। जिसमें 11 टीमें लड़कों की ओर 10 टीमें लड़कियों की शामिल है। इस दौरान पहला मुकाबला पटियाला और मोगा टीम के बीच खेला गया। जिसमें पटियाला ने मोगा को पराजित किया।
लुधियाना अकादमी ने रोपड़ को दी मात
बास्केटबॉल की खबर के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु नानक स्टेडियम में शुरू हुई अर्जुन अवार्डी गुरदायल सिंह की याद में 69वीं सीनियर पंजाब बास्केटबाल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। जिसके पहले दिन हुए मुकाबले में लड़कों के मुकाबले कराए गए। लुधियाना अकादमी और रोपड़ के बीच हुए मुकाबले में लुधियाना अकादमी 49-39 से विजेता रही। जिसमें हुसनबीर सिंह ने 9 प्वाइंट, अरविंदर सिंह ने 8, शंकर यादव ने 12 प्वाइंट बनाए। लड़कियों के बीच मुकाबला गुरदासपुर और फिरोजपुर के बीच खेला गया। जिसमें गुरदासपुर 34-20 से विजेता रहा। जिसमें गुरदासपुर की मनी ने 15 प्वाइंट बनाए। जबकि दूसरे मुकाबले ने मानसा ने लुधियाना को 61-41 से मात दी।