{"_id":"5ac7a3754f1c1bec618b5dcf","slug":"181523032949-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से किसान की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की हार्ट अटैक से मौत
पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचित किए बिना किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव बांडी में एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी पहचान मंदर सिंह (35) के तौर पर हुई है। मृतक अपने पीछे एक बेटा, बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। वहीं परिवार और गांववालों ने किसान का पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
गांववासियों के अनुसार किसान मंदर सिंह के पास कुछ एकड़ जमीन थी। इस पर उसने कर्ज ले रखा था और वह उक्त जमीन से कर्ज नहीं उतार पा रहा था। इेस वजह से वह परेशान रहने लगा। गांव के बहादुर सिंह के अनुसार मंदर इसी परेशानी में शराब पीने का आदी हो गया था। इससे उसके परिवारवालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। गांववालों के अनुसार वीरवार रात को भी मंदर सिंह ने शराब पी थी। जब सुबह वह नहीं उठा तो उसका पड़ोसी उसके घर गया तो पता चला कि किसान की मौत हो चुकी है।
गांववालों ने बताया कि उनके अनुसार मंदर की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है। वहीं गांव के अन्य लोग चर्चा कर रहे थे कि किसान कर्ज वापस न कर पाने से दुखी था। इस वजह से उसने जहर निगल खुदकुशी कर ली है। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली विभाग उसके घर का मीटर बिल न भरने के चलते उखाड़ ले गया थे। परिवारवालों ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना और पुलिस को सूचित किए बगैर शुक्रवार को किसान अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में जब थाना संगत प्रभारी गुरबख्शीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसान की मौत का मामला उनके ध्यान में नहीं है। फिर भी वह गांव से जांच करवा लेते हैं।