{"_id":"5abd1a754f1c1bca618b45db","slug":"181522342517-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर मेकिंग मुकाबले में रिशी शर्मा पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर मेकिंग मुकाबले में रिशी शर्मा पहले स्थान पर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर मेकिंग मुकाबले में रिशी शर्मा प्रथम
लुधियाना। सरकारी गर्ल्स कॉलेज में मनोजिज्ञासा-मनोविज्ञान विभाग की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इसमें वाइस प्रिंसिपल शरणजीत कौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस मौके पर थापर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के स्कूल आफ ह्यूमीनिटीज और सोशल साइंस विभाग के मुख्य डा. सांथा कुमारी ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोविज्ञान विषय में विभिन्न कोर्सों और कैरियर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पीटीटी और पोस्टर मेकिंग मुकाबले भी करवाए गए। इसमें हर्षवरदान कौर चाहल और सुरभि जोशी ने जज की भूमिका निभाई। मंच संचालन शीतल शर्मा की ओर से किया गया। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग के मुख्य डॉ. राजीव सहगल और अन्य अध्यापक मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित पीपीटी मुकाबले में अनायत सोढी और मनवीर कौर पहले, दर्पण कौर औलख व त्रिशा कोहली दूसरे और रूसी जैन और ट्विंकल तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में रिशी शर्मा पहले, आशिमा दूसरे और हरमन कौर तीसरे स्थान पर रही।