फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सांझा अध्यापक मोर्चा ने किया जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन

सांझा अध्यापक मोर्चा ने किया जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन

Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांझा अध्यापक मोर्चा ने किया जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन
सांझा अध्यापक मोर्चा ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सांझा अध्यापक मोर्चा ने डीसी आफिस पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने तबादला नीति नहीं मंजूर के नारे लगाए। साथ ही सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
सांझा अध्यापक मोर्च के नेता हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार, जगदीप सिंह, मनराज विर्क ने मांगें उठाईं। नेताओं ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की ओर से हाल ही में पास की गई तबादला नीति असल में स्थानांतरण नीति नहीं है, बल्कि यह पूरी की पूरी एक योजना है। इसके तहत सूबे के सभी सरकारी स्कूलों को उजाड़ने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि विद्यक संस्था में 7 साल या इससे अधिक की स्टे वाले सभी अध्यापकों को तबदील करे और 50 साल से नीचे के पुरुष अध्यापकों को लड़कों के स्कूलों में पढ़ाने व पाबंदी लगाने की तबादला नीति बेहद निंदनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अध्यापक और विद्यार्थी मशीन नहीं है और न ही स्कूल कोई कारखाना या व्यापारिक केंद्र है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि मिडिल स्कूलों में पोस्टें खत्म करने औप 800 प्राइमरी स्कूल बंद करने का फैसला रद किया जाए। हर तरह के कच्चे अध्यापकों को 10300 रुपये बेसिक पे की बजाए पूरे ग्रेड और भत्ते समेत तुरंत रेगुलर किया जाए, स्कूल के 9 पीरियड रखे, रेशनेलाइजेशन 2011 की नीति अनुसार किए जाए। इस मौके पर अजीतपाल सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, रणजोध सिंह, अंकुश शर्मा, कुलप्रीत सिंह, अरुण सिंह, अवतार सिंह, टहल सिंह, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed