{"_id":"5a4bb2f24f1c1b0d788b6662","slug":"181514910450-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फैक्टरी ब्लास्ट कांड : लापता हुए तीनों फायर कर्मचारियों के परिजनों को मिले डेथ सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फैक्टरी ब्लास्ट कांड : लापता हुए तीनों फायर कर्मचारियों के परिजनों को मिले डेथ सर्टिफिकेट
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों को सौंपे डेथ सर्टिफिकेट
गोला फैक्टरी ब्लास्ट में लापता फायर कर्मियों का मामला
मुआवजे और नौकरी के लिए प्रशासन की तरफ से चल रहा है प्रोसेस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सूफिया चौक स्थित गोला प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने के दौरान हुए ब्लास्ट के बाद मलबे में दब कर लापता हुए तीन फायर कर्मचारियों के परिजनों को मंगलवार प्रशासनने डेथ सर्टिफिकेट दिए गए है। सर्टिफिकेट मंगलवार को नगर निगम के दफ्तर में अधिकारियों ने उनके परिजनों को सौंप दिए गए है। अपने पारिवारिक सदस्यों के डेथ सर्टिफिकेट लेते हुए तीनों फायर कर्मचारियों के चेहरे मायूस थे और आंखों से आंसू निकल रहे थे। तीनों के परिजन अपने बच्चों को याद कर रोने लगे। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दी कि मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार की सुबह फायर कर्मचारी मनप्रीत, सुखदेव और मनोहर लाल के परिजनों को प्रशासन की तरफ से फोन कर सूचना दी गई कि वह तीनों के डेथ सर्टिफिकेट लेने के लिए लोकल अड्डे स्थित दफ्तर में पहुंच जाए। तीनों के परिजन समय पर वहां पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें डेथ सर्टिफिकेट दिए। सर्टिफिकेट लेते समय तीनों के परिजन रोने लगे। परिजनों को रोता देख वहां सभी मुलाजिमों की आंखें भी भर आई। सभी मुलाजिम उन्हें दिलासा देते रहे।
जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह ने परिजनों को बताया मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रोसेस चल रहा है। जल्द ही वह भी पूरा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोला प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसके बाद वह ब्लास्ट हुआ और पांच मंजिला बिल्डिंग मलबे में तबदील हो गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 09 फायर कर्मचारी, भावाधस के नेता लक्ष्मण द्रविड़ और अन्य लोग शामिल थे। इस हादसे में फायर कर्मचारी मनप्रीत, सुखदेव और मनोहर लाल के शव नहीं मिले थे।