फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में लोगों की मदद करने के तरीके बताए

विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में लोगों की मदद करने के तरीके बताए

Sun, 26 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में लोगों की मदद करने के तरीके बताए
अग्निकांड में लोगों की मदद के तरीके बताए
विज्ञापन

गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट ने किया सेमिनार का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट खन्ना ने सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर रिटायर्ड चीफ फायर सेफ्टी अतफसर टीए वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निकांड के दौरान लोगों की मदद करने और बचाव के तरीके बताए। इस दौरान लुधियाना में अग्निकांड के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य मेहमान शर्मा ने विद्यार्थी और स्टाफ को आग लगने की किसी भी घटना के दौरान बिना किसी तनाव के सही तरीके साथ प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरणा देते हुए रुकने, ड्रिल और रोल तकनीक की जानकारी दी। इस दौरान हाथों और घुटनों को ड्राप करते हुए नजदीकी निकास की तरफ जाना चाहिए। इस के साथ ही नीचे हो कर चलना चाहिए, क्योंकि धुआं छत की तरफ उठता है, जिससे सांस घुटनी शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में फंसने पर अधिक से अधिक नाक से सांस ले। सांस भी रोक कर लेनी चाहिए, जिससे कम से कम धुआं फेफड़ों तक पहुंचे। इसके साथ यदि हो सके तो तौलिया, रुमाल या ओर किसी सफ कपड़े को फिल्टर की तरह सांस लेने के लिए प्रयोग करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग में घिरने पर कंबल या भारी कपड़े को लपेट लेना चाहिए, साथ ही कंबल या कपड़े को गीला कर लें। उन्होंने बताया अक्सर आग लगने पर भगदड़ से अधिक नुरसान होता है। इस दौरान किसी भी हालत में लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों अग्निशमन सिलेंडरों के प्रयोग की जानकारी प्रैक्टिकल तरीकों के साथ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed