फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विकास की रफ्तार के लिए औद्योगिक विकास जरूरी:बादल

विकास की रफ्तार के लिए औद्योगिक विकास जरूरी:बादल

Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
विकास की रफ्तार के लिए औद्योगिक विकास जरूरी:बादल
सूबे में औद्योगिक विकास जरूरी : बादल
विज्ञापन

बोले- सरकार प्रयासरत, उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया बनाई जा रही आसान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सूबे में विकास को रफ्तार देने के लिए औद्योगिक विकास आवश्यक है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सूबे में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को लगातार आसान बनाया जा रहा है, ताकि इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ सके। बादल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स की ओर से पार्क प्लाजा में ब्रांड एंड आईपीआर समिट में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन अब खेती अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसमें आगे ग्रोथ लेना मुश्किल है। ऐसे में अब आगे बढ़ने के लिए औद्योगिकरण को ही बढ़ाना होगा। समारोह में वित्त मंत्री ने 21 केटागरी में 53 ब्रांड को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

चैंबर के प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में खुद को अपग्रेड कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। एवन साइकिल्स लिमिटेड, शिंगोरा टेक्सटाइल, आईओएल केमिकल्स को ग्रैंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं ऑक्टेव अपेरल, किट्टी ब्रेड, केवा इंडस्ट्रीज, एमएस भोगल एंड सन्स, एजे ट्रेवल, ईस्ट मैन कॉस्ट, विजरोबो, जीएसएल टेक्सटाइल, सेठ इंडस्ट्रियल कारपोरेशन, फाल्कन गार्डन टूल, दीपक फास्टनर, बिगबैन एक्सपोर्ट को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस तरह उम्दा काम करने वाली इकाईयों को सिल्वर और कांस्य अवार्ड भी दिए गए। इस दौरान एवन साइकिल के ओंकार सिंह पाहवा, अवतार सिंह भोगल, विनोद थापर, जसविंदर सिंह ठुकराल, मनजीत सिंह खालसा, पंकज शर्मा, रमन सेठ, राजीव जैन और नितिन दादा समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed