{"_id":"594aab254f1c1b0b0e8b45a2","slug":"181498065701-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटे
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान
सुनाम (संगरूर)। शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम कसने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस प्रभारी नरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच की। साथ ही चालान काटे गए। स्थानीय आईटीआई चौक, जखेपल रोड, बस स्टैंड चौक, जाखल रोड पर पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच की। प्रभारी नरिंदरपाल सिंह ने लोगों से अपील की कि वाहनों के दस्तावेज पूरे रखें और हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग, बडे़ हार्न लगाने वालों के चालान काटे जाएंगे। इस मौके पर वरिंदर कुमार, सुखविंदर सिंह, मलकीत सिंह हाजिर थे।