फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मिनी गोल्फ चैपियनशिप में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते 3 गोल्ड मैडल

मिनी गोल्फ चैपियनशिप में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते 3 गोल्ड मैडल

Thu, 18 Apr 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मिनी गोल्फ चैपियनशिप में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते 3 गोल्ड मैडल
मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में विद्यार्थियोें 3 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीटी यूनिवर्सिटी (सीटीयू) के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी फगवाड़ा की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। बैचलर इन फिजिकल एजूकेशन के छात्र मनप्रीत सिंह ने दो गोल्ड एवं एक ब्रांज मैडल मैडल हासिल किए। वहीं बीसीए साइबर सिक्योरिटी के विद्यार्थी राहिल ने एक गोल्ड मैडल जीता। अपनी उपलब्धियों और अनुभव के बारे में बात करते हुए मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे शानदार और चुनौतीपूर्ण समय था। इस चैंपियनशिप में उनका मुकाबला एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ हुआ।

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि छात्रों को किताबी कीड़ा बनकर ही नहीं बल्कि खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज के समय में मल्टी टास्कर छात्रों की आवश्यकता है। सीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed