फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मंगलवार दोपहर तक बरसा 64.

मंगलवार दोपहर तक बरसा 64.

Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर तक बरसा 64.
लुधियाना में 64.8 एमएम बरसात, 49 साल का रिकार्ड टूटा
विज्ञापन

24 जनवरी तक तेज बारिश का अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सोमवार शाम से लगातार हो रही बरसात ने पिछले 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तक लुधियाना में 64.8 एमएम बरसात दर्ज हो चुकी है। 1970 के बाद यह पहली बार हुआ है कि एक जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक के समय में इतनी ज्यादा बरसात हुई हो। इससे बीते 49 साल का रिकॉर्ड टूटा है। पीएयू में 1970 में बारिश को नापने का काम शुरू हुआ था। उसके बाद जनवरी के पहले तीन हफ्तों में इतनी बरसात पहली बार दर्ज की गई है। उनके अनुसार 25 जनवरी तक बरसात होने की संभावना है, लेकिन 24 जनवरी तक जोरदार बरसात होने की भी संभावना है।

सोमवार से शुरू हुई बरसात के लगातार जारी रहने के कारण शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में समा चुकी है। निचले एरिया में सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो चुका है। इसके कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा कर रह गई है। आलम यह है कि मात्र 10 मिनट में तय होने वाला सफर के लिए लोगों को 40 से 50 मिनट लग रहे है। वही शहर के कई एरिया में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो चुकी है। हैबोवाल, चंदर नगर, रिशी नगर और हंबड़ा रोड इन सब एरिया में सोमवार शाम को बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक बहाल हो सकी। इसके अलावा शहर के कई अन्य एरिया ऐसे भी है, जहां पर बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन

बरसात पर एक नजर
1981 - 50 एमएम
2013 - 55.5 एमएम
2014 - 52.4 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed