{"_id":"5beef24fbdec2269c41f5812","slug":"171542386255-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बठिंडा मानसा नैशनल हाईवे पर तीन घंटों तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बठिंडा मानसा नैशनल हाईवे पर तीन घंटों तक लगाया जाम
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने तीन घंटे जाम किया राजमार्ग
धान की फसल में नमी का प्रतिशत बढ़ाने समेत अन्य मांगे उठाईं
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। धान की फसल में नमी का प्रतिशत और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को बठिंडा मानसा नेशनल हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाकर धरना दिया। इससे हाईवे के दोनों तरफ की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। ट्रैफिक पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर वाहनों का आवागमन कराया।
गत शनिवार से भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के नेता बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह और उगर सिंह का मरणव्रत रखा गया है। जो शुक्रवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के नेता रेशम सिंह ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस के अलावा किसान नेताओं का मरणव्रत भी मांगें मानें जाने तक चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि यूनियन के बैनर तले किसानों ने दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक हाईवे पर जाम लगाकर धरना लगाया है। सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो अनिश्चित समय के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओँ ने बताया कि किसानों के धरने के बाद जिले के डिप्टी कमिश्नर प्रनीत ने जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ शाम को बैठक बुलाई है। बैठक में अगर कोई नतीजा न निकला तो फिर हाईवे पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।