{"_id":"5beaf912bdec22694517e536","slug":"171542125842-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से 35 सरकारी विभागों के मुलाजिम जा सकते है हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से 35 सरकारी विभागों के मुलाजिम जा सकते है हड़ताल पर
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एडीसी पर कार्रवाई न हुई तो हड़ताल’
रोजगार दफ्तर की सीनियर सहायक को बंद रखने का मामला
मुलाजिम यूनियन ने डीसी से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एडीसी शेना अग्रवाल के दफ्तर में रोजगार दफ्तर की सीनियर सहायक जसविंदर कौर को तीन घंटे बंद रखने का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जसविंदर कौर ने मुलाजिम यूनियन नेताओं के साथ मिलकर डीसी प्रदीप अग्रवाल को मांग पत्र सौंपा है। यूनियन ने कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही एलान किया कि कार्रवाई न होने पर अगले मंगलवार से सभी मुलाजिम हड़ताल पर चले जाएंगे।
रोजगार दफ्तर में तैनात सहायक जसविंदर कौर ने आरोप लगाया था कि बीते हफ्ते एडीसी शेना अग्रवाल ने उसे काम के लिए अपने दफ्तर में बुलाया था। एक फाइल पर साइन नहीं होने पर उसे अपने दफ्तर के वेटिंग रूम में बंद कर दिया था। यह मामला तूल पकड़ गया और सभी मुलाजिम जसविंदर कौर के साथ खड़े हो गए। मामला डीसी प्रदीप अग्रवाल के पास पहुंचा, तो उन्होंने जांच करने का आश्वासन दिया था। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मंगलवार को सीनियर सहायक जसविंदर कौर अपनी शिकायत लेकर डीसी प्रदीप अग्रवाल को देने गई। उनके साथ मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के पदाधिकारी भी थे। यूनियन प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि उनकी यूनियन के साथ 35 विभागों के मुलाजिम जुड़े हुए है। कार्रवाई न होने पर अगले मंगलवार से सभी मुलाजिम हड़ताल पर जाएंगे। उधर एडीसी शेना अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को नकारते साफ कहा कि उन्होंने किसी को ऐसा करने के आदेश नहीं दिए थे।