फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर से फिल्म देखने गया युवक रास्ते में हुआ बेहोश, दोस्त सिविल अस्पताल छोड़ हुए फरार

घर से फिल्म देखने गया युवक रास्ते में हुआ बेहोश, दोस्त सिविल अस्पताल छोड़ हुए फरार

Thu, 06 Sep 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
घर से फिल्म देखने गया युवक रास्ते में हुआ बेहोश, दोस्त सिविल अस्पताल छोड़ हुए फरार
घर से फिल्म देखने गया युवक रास्ते में हुआ बेहोश
विज्ञापन

-दोस्त सिविल अस्पताल छोड़ हुए फरार, डाक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस मामले की जांच में जुटी, उसके बाद होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। काम पर से छुट्टी करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर से फिल्म देखने निकले युवक की रास्ते में हालत खराब हो गई। इसके बाद वह उसे सिविल अस्पताल ले आए और वह उसे छोड़ कर फरार हो गए। युवक की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मामले की सूचना थाना डिविजन दो की पुलिस को इसकी दी गई। मृतक की पहचान चंद्र नगर निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि राहुल की मौत कैसे हुई।

राहुल की मां सुदेश रानी ने बताया कि उसके पिता ओम प्रकाश की करीब छह वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। राहुल उनका इकलौता बेटा था और वह घुमारमंडी स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। वीरवार को उसने अपनी मां से कहा कि वह आज काम पर न जाकर अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े दस बजे उसने खाना खाया। इतने में उसके दोस्त भी घर के बाहर पहुंच गए। उसके बाद तीनों फिल्म देखने के लिए निकल गए। इसी दौरान रास्ते में राहुल को चक्कर आया तो उसके दोस्तों ने उसे लिमका पीने के लिए दी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसे दाखिल करा दोनों वहां से निकल गए। जब डाक्टरों ने इलाज शुरू किया तो राहुल की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बाहर उसके दोस्तों को देखा तो कोई नहीं था। किसी तरह से अस्पताल प्रशासन ने राहुल के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि राहुल की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed