फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सूबे के बडे किसान नेतिक जिम्मेवारी को समझते हुए अपनी बिजली सबसिडी छोडें - बिजली मंत्री

सूबे के बडे किसान नेतिक जिम्मेवारी को समझते हुए अपनी बिजली सबसिडी छोडें - बिजली मंत्री

Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सूबे के बडे किसान नेतिक जिम्मेवारी को समझते हुए अपनी बिजली सबसिडी छोडें - बिजली मंत्री
बड़े किसान खुद ही छोड़े बिजली सब्सिडी: कांगड़
विज्ञापन

बिजली मंत्री बोले, धान के सीजन दौरान किसानों को 8 घंटे बिना रुकावट दी जाएगी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे के बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड ने शनिवार को कहा कि बडे़ किसान अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए बिजली की सब्सिडी छोड़ दें, जिससे सरकार की तरफ से दी जा रही निशुल्क बिजली की सुविधा जरूरतमंद छोटे किसानों तक पहुंच सकें। उन्होंने दावा किया कि धान के सीजन दौरान सरकार की तरफ से किसानों को लगातार 8 घंटे बिना किसी रुकावट के बिजली सपलाई दी जाएगी।
कांगड रामपुरा क्षेत्र में संगत दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वह बीस जून से पहले धान की बिजाई न करे। इससे न सिर्फ धरती के नीजे पानी का बचाव होगा, बल्कि किसानों की धान की फसल को समय पर बारिश का पानी मिलने के कारण अच्छी पैदावार होगी। उन्होंने कहा कि जो भी किसान बीस जून से पहले धान की फसल को लगाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कांगड ने कहा कि कैप्टन सरकार ने हमेशा ही गुरुघरों को तरजीह दी है। पिछले सेवा काल दौरान कैप्टन सरकार ने गुरुघरों को सेल टैक्स पर छूट दी थी और अब जीएसटी पर सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों को छूट दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले धान के सीजन संबंधी बिजली विभाग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है, ताकि किसानों को लगातार 8 घंटे तक बिजली मुहैया करवाई जा सकें । उन्होंने बताया कि पावरकाम की ओर से फिीडरों को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में किसी भी गांव में बिजली की समस्या पैदा न हो। बिजली मंत्री ने संगत दर्शन दौरान लोगों की मुश्किलों को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुश्किलों के निपटारे के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed